एक्सप्लोरर

'बहन और जीजा का हक छीना', रायबरेली से नामांकन करने पर CM मोहन का राहुल गांधी पर तंज

Mohan Yadav on Rahul Gandhi: सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी का रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करना अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति के अधिकार छीनने जैसा है.

CM Mohan Yadav on Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने शनिवार (4 मई) को गुना लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. सीएम मोहन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करना अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति के अधिकार छीनने जैसा है. 

रैली को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने दावा किया कि राहुल गांधी हार के डर से अमेठी से केरल के वायनाड भाग गए. उन्होंने कहा कि केरल में समुद्र है वरना पता नहीं कि राहुल कहां गए होते. मोहन यादव ने कहा कि 'राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में पोस्टर लगवाएं हैं कि वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन ये अपने जीजा के भी नहीं हुए. राहुल गांधी ने अपनी बहन का अधिकार छीनकर रायबरेली से नामांकन पत्र दाखिल किया.'

कांग्रेस पर हमलावर हुए सीएम मोहन
इससे पहले CM मोहन यादव ने राहुल गांधी के नाम का एलान होने पर कहा था कि 'राहुल गांधी पिछली बार अमेठी से हारने के बाद केरल भाग गए थे. अब वायनाड में हार की संभावना देखकर वह रायबरेली भाग रहे हैं. उन्हें रायबरेली से भी हार का सामना करना पड़ेगा. राहुल वायनाड से हार के डर से अमेठी से चुनाव लड़ने की सोच रहे थे, लेकिन स्मृति ईरानी ने पिछले पांच वर्षों के दौरान उत्कृष्ट काम किया और कांग्रेस ने अमेठी की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर जमानत गंवा दी.' 

'रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला रणनीतिक'
वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी का उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला रणनीतिक है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी परेशान है, क्योंकि उसे पता है कि यह फैसला कितना महत्वपूर्ण और रणनीतिक है. राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया.

बता दें कि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने साल 2004 से 2024 तक रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. हालांकि, वह अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गई हैं. राहुल केरल के वायनाड से सांसद हैं और उस सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जीतू पटवारी के पोस्टर कुचलने के चक्कर में भगवान राम की फोटो पर चढ़ी महिला कार्यकर्ता, BJP-कांग्रेस में मची खींचतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget