एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी का सबको उलझाने...' One Nation One Election को लेकर कमलनाथ का केंद्र सरकार पर तंज

MP Politics: मोदी मंत्रिमंडल के जरिये 'वन नेशन- वन इलेक्शन' के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के पर सियासी दलों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसको लेकर कमलनाथ ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

Chhindwara News Today: केंद्र की मोदी मंत्रिमंडल ने कल यानी बुधवार (18 सितंबर) को 'वन नेशन- वन इलेक्शन' के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. मोदी मंत्रिमंडल के इस प्रस्ताव पर सियासी गलियारों में मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कांग्रेस नेता कमलनाथ ने इस प्रस्ताव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 'वन नेशन- वन इलेक्शन' के प्रस्ताव पर तंज कसते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का एक और खिलौना है, सबको उलझाने के लिए. कमलनाथ चार दिवसीय दौरे के छिंदवाड़ा और भोपाल में रहेंगे. 

'वन नेशन- वन इलेक्शन' ने क्या कहा?
'वन नेशन- वन इलेक्शन' के प्रस्ताव पर सवाल खड़ा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि "यह कितनी प्रैक्टिकल बात है कि आज इसी सरकार के खिलाफ नो मोशन कान्फिडेंस आ जाए और सरकार भंग करनी पड़े तो क्या करेंगे?" उन्होंने कहा कि "यह कितना अव्यवहारिक बात है. यह प्रधानमंत्री मोदी का एक और खिलौना है, सबको उलझाने के लिए."

दरअसल, कल मोदी मंत्रिमंडल ने देश में'वन नेशन- वन इलेक्शन' के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस प्रस्ताव के बाद देश के 543 लोकसभा सीटों और सारे राज्‍यों की कुल 4 हजार 130 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव कराने का रास्ता खुलता नजर आ रहा है. ये पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी की सिफारिशों पर आधारित है.

बिट्टू के बयान पर कमलनाथ का तंज
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कमलनाथ ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी के पास कुछ बचा नहीं है." उन्होंने कहा, "उनके पास सिर्फ राहुल गांधी के खिलाफ झूठ बोलना और झूठी आलोचना करना ही बचा है."

बता दें, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा था कि "राहुल गांधी ने सिखों को बांटने को कोशिश की है. सिख किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है, हालांकि चिंगारी लगाने की कोशिश हो रही है. राहुल गांधी देश के नंबर एक आतंकी हैं''.

ये भी पढ़ें: भोपाल में मासूम से रेप के बाद ABVP का प्रदर्शन, स्कूल के गेट पर चढ़ गए कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget