एक्सप्लोरर

राइस मिल संचालक ने पत्रकार को ठिकाने लगाने की दी थी सुपारी, हमलावरों तक ऐसे पहुंची पुलिस

Chhindwara News: पत्रकार ललित डेहरिया को राइस मिल संचालक के करतूत की भनक लग गयी. उसे डर था कि खबर छपने पर अवैध निकासी का भेद खुल जायेगा. इसलिए उसने पत्रकार की हत्या की सुपारी दे दी.

MP News: एमपी के छिंदवाड़ा में पत्रकार पर किये गये जानलेवा हमले का खुलासा हो गया है. हमले का मास्टरमाइंड राइस मिल संचालक निकला. उसने सहयोगी की मदद से तीन बदमाशों को 40 हजार रुपये की सुपारी दी थी. एसपी मनीष खत्री ने बताया कि जांच के दौरान दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये. सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल से इकरार उर्फ इक्कू, मोहम्मद उर्फ कैफी और जीशान खान की पहचान हुई.

हमलावरों की पहचान होने के बाद पुलिस ने इकरार और कैफी को पकड़ा. पूछताछ में उन्होंने बताया कि नाजिल खान ने चौरई निवासी पत्रकार ललित डेहरिया को ठिकाने लगाने के लिए 40 हजार रुपये की सुपारी दी थी. एडवांस में 30 हजार रुपये भी दिए गए थे. 21 सितम्बर की रात इकरार, कैफी और जीशान ने पत्रकार पर जानलेवा हमला किया था. पुलिस ने नया बैल बाजार निवासी नाजिल खान से पूछताछ की. पूछताछ में राइस मिल संचालक शुभम उर्फ शुभ्भू का नाम सामने आया.

राइस मिल संचालक समेत चार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने शुभम, नाजिल, इकरार, कैफी को गिरफ्तार कर लिया. जीशान खान फरार चल रहा है. एसपी मनीष खत्री ने बताया कि पोल खुलने के डर से पत्रकार पर हमला कराया गया था. महालक्ष्मी राइस मिल संचालक शुभम ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2023 में मिल पर नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की थी. स्टॉक कम मिलने पर राइस मिल संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया.

पोल खुलने के डर से पत्रकार पर हुआ था हमला

मामला दर्ज होने के बाद सरकार से मिलने वाली मिलिंग की राशि लगभग एक करोड़ रुपये रुक गयी थी. उसने अवैध तरीके से 25 लाख रुपये निकाल लिए थे. मिलिंग का 75 लाख रुपये रह गया था. पत्रकार ललित डेहरिया को अवैध निकासी की भनक लग गई. राइस मिल संचालक शुभम को डर था कि खबर छपने पर मामला खुल जाएगा. पोल खुलने के डर से शुभम ने नाजिल के साथ मिलकर पत्रकार पर हमला कराया.

मामले का खुलासा करने वाली टीम में एसडीओपी सौरभ तिवारी, टीआई जीएस उईके, एसआई महेन्द्र भगत, तरुण मरकाम, अविनाश पारधी, महेन्द्र शाक्य, मुकेश डोंगरे, एएसआई ब्रजेश रघुवंशी, आरक्षक शिवकरण पांडे, आरक्षक सतीश बघेल, योगेश मालवी, सूर्योदय बघेल, रविन्द्र ठाकुर, विकास बैस, साइबर से आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह शामिल हैं. पत्रकार पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रेस क्लब ने एसपी और टीम को सम्मानित किया. चौरई के पत्रकारों ने एसपी मनीष खत्री, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह और पुलिस टीम का आभार जताते हुए पुष्पगुच्छ और शॉल श्रीफल भेंट किया. 

(रिपोर्ट- सचिन पांडेय)

ये भी पढ़ें-

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की CM मोहन यादव से मुलाकात, गेस्ट टीचर्स के मुद्दे पर क्या हुई बात?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget