एक्सप्लोरर

Chhindwara: छिंदवाड़ा में सेना का फर्जी कर्नल साथी के साथ गिरफ्तार, आईडी कार्ड से हुआ चौंकानेवाला खुलासा

सेना में बतौर सिपाही के पद पर राकेश की तैनाती फिलहाल असम के डिब्रूगढ़ में है. राकेश छुट्टी पर घर जमुनिया जेठू आया था. कर्नल की वर्दी पहनकर घूमने के सवाल पर बताया कि बड़ा पद पाना चाहता था.

Chhindwara Crime News: छिंदवाड़ा में लोगों पर कर्नल की धौंस जमाना भारतीय सेना के जवान को महंगा पड़ गया. पुलिस ने फर्जी कर्नल और साथी को गिरफ्तार कर लिया. सीएसपी प्रियंका पांडेय ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि आर्मी का कर्नल बुलेट पर एक साथी के साथ घूम रहा है और लोगों पर धौंस जमा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा और पूछताछ के लिए थाने ले आई. पूछताछ में पता चला कि राकेश जमुनिया जेठू का रहनेवाला है और पिता का नाम पर्वत यादव है.

कर्नल की वर्दी में बुलेट पर घूम रहा था युवक

सेना में बतौर सिपाही के पद पर राकेश की तैनाती फिलहाल असम के डिब्रूगढ़ में है. राकेश छुट्टी पर घर जमुनिया जेठू आया था. कर्नल की वर्दी पहनकर घूमने के सवाल पर बताया कि बड़ा पद पाना चाहता था, लेकिन सिपाही बन गया. बीते दिन छुट्टी में घर आने पर सोचा कि कर्नल की वर्दी पहनकर घूमा जाए. पुलिस को शिकायत मिली थी कि अशोक स्तंभ धारित किए हुए कर्नल की वेशभूषा में राकेश लोगों पर रौब जमा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आईडी कार्ड दिखाने को कहा.

Jabalpur News: ईडी ने धोखाधड़ी मामले में जबलपुर के बिशप के बारे में EOW से मांगी जानकारी

आईडी कार्ड में निकला सेना का सिपाही

आईडी कार्ड से फर्जी कर्नल का खुलासा हो गया. पुलिस ने राकेश और जमुनिया निवासी साथी विश्वजीत कोलारे के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. सीएसपी ने बताया कि आरोपी सैनिक को अधिकारी बनने की इच्छा थी लेकिन बन नहीं पाया. इसलिए छुट्टी में घर आने पर रौब झाड़ने के लिए कर्नल की वेशभूषा पहनी. घर से बुलेट निकाली और साथी के साथ घूमने निकल गया. मगर आरोपी को पता नहीं था कि फर्जी कर्नल बनना कितना महंगा पड़ेगा. आईडी कार्ड ने सैनिक के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोप में सैनिक और साथी को गिरफ्तार कर लिया है. 

MP News: डेढ़ साल की अनाया के रगो में दौड़ रहा सफेद खून, डॉक्टर भी रह गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget