एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह ने BJP नेताओं और छतरपुर पुलिस के बयानों पर जताया संदेह? बोले- 'क्या देश में...'

Digvijaya Singh News: दिग्विजय सिंह ने कहा प्रशासन और राजनीतिक लोगों के बयानों में विरोधाभास है. दूसरी तरफ कानूनी सवाल भी है कि किसी व्यक्ति का घर बिना प्रक्रियाओं का पालन किए कैसे तोड़ा गया?

Digvijaya Singh on Chhatarpur Incident: छतरपुर शहर में 21 अगस्त को सिटी कोतवाली में प्रदर्शन करने पहुंची भीड़ में आए उपद्रवियों के द्वारा की गई पत्थरबाजी के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन ले रही है. पहले मुख्य आरोपी के 10 करोड़ के घर पर बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया. वहीं अब 16 लोगों के बंदूक का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया. इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश सरकार और प्रशासन पर लगातार निशाना साध रहे हैं.

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, "छतरपुर में थाने पर पथराव का मैं समर्थन नहीं करता, लेकिन इसके आरोप में हाजी शहजाद अली का मकान जमींदोज करना, उनकी गाड़ियों पर बुलडोजर चलाना और उसे गुनाहों का मुखिया घोषित करना भी संदेह पैदा करता है. संदेह यह भी है कि मप्र में बीजेपी नेता जिस घटना को पत्थरबाजी से जोड़ रहे हैं. स्थानीय कलेक्टर उसे अवैध निर्माण का मामला बता रहे हैं."

क्या देश में न्यायालय की भूमिका खत्म हो गई- दिग्विजय
उन्होंने कहा कि "प्रशासन और राजनीतिक लोगों के बयानों में विरोधाभास है. दूसरी तरफ कानूनी सवाल भी है कि किसी व्यक्ति का घर बिना प्रक्रियाओं का पालन किए कैसे तोड़ा गया? वहीं सबसे बड़े कोतवाल सांसद जी बनकर उभरे और तुरंत बयान दे दिया कि पत्थर फेंकनेवालों के साथ यही सलूक किया जाएगा और उन्हें नेस्तनाबूत कर देंगे. क्या देश में न्यायालय की भूमिका खत्म हो गई है? क्या स्थानीय पुलिस और सांसद ही कानूनी फैसले लेने के लिए नियुक्त कर दिए गए हैं?"

देर रात तक हो रही है चेकिंग
वहीं इस घटना के बाद से छतरपुर प्रशासन खासी अलर्ट नजर आ रही है. शहर में शांति बनाए रखने और आरोपियों को पकड़ने के लिए देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वहीं पथराव की घटना पर एसडीओपी छतरपुर चंचलेश मरकाम ने बताया कि "घटना घटित होने के बाद से लगातार कार्रवाई की जा रही है.

सीमावर्ती इलाकों में लगातार चेकिंग की जा रही है. शांति व्यवस्था भंग न हो ये सुनिश्चित किया जा रहा है. उपद्रवियों की तलाश की जा रही है, उनकी गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जा रही है."

ये भी पढ़ें: इंदौर में फार्म हाउस की छत के नीचे से निकली पांच लाश, मरने वाले शाजापुर और राजस्थान के निवासी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर! दिव्यांग भाई को कंधे पर लेकर पहुंची बहन
गुना: अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर! दिव्यांग भाई को कंधे पर लेकर पहुंची बहन
मध्य प्रदेशः CM यादव ने महात्मा गांधी-पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
मध्य प्रदेशः CM यादव ने महात्मा गांधी-पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
भोपालः भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 का आयोजन, CM मोहन यादव हुए शामिल
भोपालः भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 का आयोजन, CM मोहन यादव हुए शामिल
भोपाल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में करेंगे शिरकत
भोपाल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे की मुंबई में बड़ी रैली, लोगों से की ये अपील
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'उसने पीछे से वार किया', स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
'CJP को बदनाम करने के...',अभिजीत दीपके का पलटवार, किस पर कसा तंज?
आलू किसानों की कमाई बढ़ा सकती हैं ये 3 किस्में, 400 क्विंटल तक उपज
आलू किसानों की कमाई बढ़ा सकती हैं ये 3 किस्में, 400 क्विंटल तक उपज
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Embed widget