एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2022 in MP: चंद्र ग्रहण पर भी बंद नहीं होते इकलौते इस मंदिर के कपाट, धर्मशास्त्र से बड़ी परंपराएं

Chandra Grahan 2022 MP: महाकाल को कालों का काल कहा जाता है, इसलिए मान्यता है कि उनपर ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ता. भगवान शिव के मस्तक पर चंद्र विराजमान है, इसलिए ग्रहण के दौरान शिव की पूजा करनी चाहिए.

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान भी विश्व के एकमात्र मंदिर ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर (Mahakaleshwar) के कपाट बंद नहीं होने वाले हैं. यहां पर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2022) का कोई असर देखने को नहीं मिलता है. केवल शिवलिंग स्पर्श को लेकर कुछ परंपराएं जरूर निभाई जाती हैं. इस मंदिर में प्राचीन काल से ही इन्हीं परंपराओं का निर्वहन हो रहा है. 

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में प्राचीन समय से ही जो परंपराएं मंदिर समिति द्वारा बनाई गई है, उनका निर्वहन हो रहा है. यहां पर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद नहीं होते. भक्तों को भगवान सतत दर्शन देते रहते हैं. मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान भी यहां कपाट बंद नहीं होंगे. महाकालेश्वर मंदिर के आशीष पुजारी ने बताया कि चंद्रग्रहण के दौरान केवल शिवलिंग को स्पर्श करने पर प्रतिबंध रहेगा. 

ग्रहण पर विशेष रूप से दर्शन को आते हैं भक्त
देशभर के श्रद्धालु लगातार भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेते रहेंगे. मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे. आशीष पुजारी ने बताया कि शिव भक्त चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष रूप से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेते हैं. मंदिर परिसर में बैठकर गुरु मंत्र और वैदिक मंत्र का जाप भी चंद्र ग्रहण के दौरान लाभकारी सिद्ध होता है. उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में धर्म शास्त्र नहीं बल्कि प्राचीन परंपराओं के अनुसार व्यवस्थाएं जारी रहती हैं. यही वजह है कि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान यहां मंदिर के कपाट बंद नहीं होते. भगवान महाकाल कालों के काल हैं, इसलिए इन पर किसी प्रकार से ग्रहण का कोई असर नहीं पड़ता. हालांकि, मंदिर में उस दौरान होने वाली आरती का समय जरूर परिवर्तित किया जाता है.

राष्ट्रीय कल्याण के लिए होगी प्रार्थना
महाकालेश्वर मंदिर के राम गुरु ने बताया कि चंद्रग्रहण के दौरान कुछ पंडित और पुरोहित गर्भगृह में बैठकर राष्ट्रीय कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना करेंगे. इस दौरान शिवभक्त भी मंदिर परिसर में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचेंगे. जो भक्त मंदिर परिसर में सुविधाजनक परिस्थिति में बैठकर संक्षिप्त पाठ करना चाहता है, उसे भी अनुमति दी जाती है. 

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण में रहें सावधान, सूतक काल के समय भूलकर भी न करें ये काम, पड़ सकता है बुरा असर

मस्तक पर विराजमान है चंद्रमा
भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान है. चंद्रमा शीतलता प्रदान करते हैं. चंद्र ग्रहण का कई राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है और जिन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव है, वे भी यदि भगवान शिव की आराधना करें, तो अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget