एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में गोवंश का वध करने के आरोप में चार लोगों पर केस, बीफ भी जब्त

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में पुलिस ने छापेमारी कर गोवंश हत्या और मांस की बिक्री कर रहे 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 9 नवंबर को पुलिस ने एक घर से बीफ जब्त कर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने बीते दिन शनिवार को इस बात की जानकारी दी. मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस प्रशासन कर रही है. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि गोवंश के मांस को बेचने की खबर मिलने पर शुक्रवार को पुलिस ने गणपति नाका इलाके के निवासी अफजल कुरैशी और चंदू कुरैशी के घर पर छापा मारा.

छापेमारी में आपत्तिजनक चीजें बरामद
पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों भाग निकले, लेकिन पुलिस को उनके घर से कई तरह की आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई. पुलिस को उनके निज स्थान से धारदार औजार और आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं. पुलिस की मानें तो गणपति नाका थाने की पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान गाय और बैलों का मांस (Beef) जब्त किया.

गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने गोवंश वध और मांस बेचने को लेकर चार लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2024 और पशु क्रूरता के निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत जो कोई भी दोषी पाया जाता है उसके ऊपर 3 साल से 10 साल की जेल और 5 से 10 लाख का जुर्माना लगाया जाता है.

गोवंश हत्या को लेकर पहले भी प्रशासन कठोर
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने कुछ महीने पहले गोवंश वध को लेकर दिशा निर्देश जारी किए थे. सीएम के इस फैसले के बाद मात्र सात दिनों में 70 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए, जबकि 124 आरोपियों पर कार्रवाई करने के साथ 500 से ज्यादा पशुओं को मुक्त कराया गया था. सीएम मोहन यादव के इस फैसले की सब ने सराहना की थी. हालांकि प्रशासन की ओर से दिशा निर्देश जारी करने के बाद भी प्रदेश में गोवंश हत्या और मांस की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पाई है. 

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में निर्दोषों पर केस', दिग्विजय सिंह का आरोप, पीएम मोदी-अमित शाह को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget