एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में बस मालिक के फर्जीवाड़े को देखकर RTO विभाग भी चौंक गया, जानें क्या है पूरा मामला

Ujjain News: उज्जैन में बस मालिक का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है. आरोप है कि परमिट आरटीओ कार्यालय में सरेंडर कर बसों का संचालन किया जा रहा था, जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही थी.

Ujjain News: उज्जैन में बस मालिक के फर्जीवाड़ा को देखकर आरटीओ भी चौंक गए. दरअसल, आरटीओ संतोष मालवीय आज एकता बस ट्रैवल्स की बस के दस्तावेज चेक कर रहे थे. जांच के क्रम में खुलासा हुआ कि बस मालिक मुस्तफा बड़ी चालाकी से सरकार को चूना लगाने का काम कर रहा था. कागजात मांगने पर आरटीओ को ड्राइवर और कंडक्टर ने पुराने दस्तावेजों की फोटोकॉपी पेश की. आरोप है कि इसके बाद बस मालिक ने भी गुमराह करने की कोशिश की. दो बसों के परमिट इंदौर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में सरेंडर कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए गाड़ी का संचालन हो रहा था. दोनों बसें उज्जैन से अलीराजपुर और उज्जैन से झाबुआ के बीच चलती हैं. 

फर्जी दस्तावेज के सबूत मिलने पर होगी एफआईआर

आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि एकता ट्रैवल्स की दर्जनों बसें चलने की जानकारी मिली है. ऐसा फर्जीवाड़ा दूसरे जिलों में भी होने की आशंका के चलते वरिष्ठ अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत करवा दिया गया है. आरटीओ  ने कहा कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर से भी दस्तावेजों के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है. इस पूरी प्रक्रिया में अगर फर्जी दस्तावेज के पुख्ता सबूत सामने आए तो एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है. इसके अलावा बस मालिक पर लाखों रुपए का जुर्माना लगाकर दोनों बसों के परमिट निरस्त करने की अनुशंसा भी की जा रही है.

फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद बसों की जांत तेज

फर्जीवाड़ा का मामला सामने आने के बाद जिले भर में बसों की जांच तेज कर दी गई है. मालवीय के मुातिबक बसों के परमिट से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है. कुछ बस मालिक बड़ी चालाकी से बिना परमिट बस चलाने की कोशिश भी करते हैं. अगर परमिट आरटीओ कार्यालय में सरेंडर कर दिया जाता है तो फिर टैक्स काफी कम हो जाता है. इस प्रकार परमिट सरेंडर कर बस मालिक गाड़ियों को दौड़ाते हैं. ऐसी स्थिति में दुर्घटना होने पर खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है.

ED Raid: नवाब मलिक की बढ़ेंगी मुश्किलें, पुणे वक्फ बोर्ड जमीन घोटाले में 7 जगहों पर ED की छापेमारी

Tamil Nadu Rains: आज तमिलनाडु के तट पर पहुंच सकता है चक्रवाती तूफान, 9 जिलों में रेड अलर्ट, अब तक 12 की मौत

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget