एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में शादी के मंडप से ही भाग जा रहे हैं दूल्हा-दुल्हन, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Bhopal News: भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची चाइल्डलाइन और महिला व बाल विकास विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवाया. लड़की की उम्र काफी कम थी.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भीषण गर्मी के बीच विवाह समारोह (Child Marriage Ceremony) का मौसम भी चल रहा है. यहां पर विवाह समारोह के दौरान अचानक महिला बाल विकास विभाग (Women and Child Devlopement Department) और चाइल्डलाइन (Childline) की टीम पहुंचने के कारण कई अपात्र दूल्हा-दुल्हन (Groom-Bride) मंडप से ही भाग जा रहे हैं. वहीं कई मामलों में इन टीमों ने कई शादियां होने ही नहीं दीं. ऐसे कई मामले मध्य प्रदेश में सामने आ रहे हैं. हाल ही में ताजा मामला राजधानी भोपाल (Bhopal) में प्रकाश में आया है. 

बाल विवाह का आयोजन

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में हर साल बाल विवाह रोकने के लिए महिला और बाल विकास की टीम सक्रिय हो जाती है. खासतौर पर अक्षय तृतीया के आसपास कई बाल विवाह रोके जाते हैं. इस बार भी अक्षय तृतीया बीतने के बाद बाल विवाह के मामले सामने आ रहे हैं. महिला और बाल विकास विभाग को सूचना मिली थी कि भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में बाल विवाह आयोजित किया जा रहा है. यहां पर चाइल्डलाइन और महिला व बाल विकास विभाग के साथ पुलिस ने पहुंच कर जांच-पड़ताल की. जब परिजनों से दुल्हन की उम्र के बारे में पता किया गया तो जानकारी मिली कि वह 16 साल और 9 माह की है. इसके बाद विवाह को रोक दिया गया. परिवार के लोगों से लिखित में विवाह नहीं करने की स्वीकृति दिए जाने के बाद टीम मौके से रवाना हुई. परिजनों ने यह तर्क दिया कि वे सब्जी का व्यापार करते हैं. उनकी बेटी के लिए अच्छा रिश्ता आया था, इसलिए उन्होंने विवाह तय कर दिया. दुल्हन ने बताया कि वह कॉलेज के प्रथम वर्ष की छात्रा है.

बेरसिया में भाग गए दूल्हा-दुल्हन

इसी तरह का मामला राजधानी भोपाल के बेरसिया इलाके में भी सामने आया है. यहां पर जब महिला बाल विकास की टीम पहुंची तो दूल्हा-दुल्हन भाग गए. बताया जाता है कि यहां भी दूल्हा-दुल्हन की उम्र कम होने की शिकायत मिली थी. विदित है कि शादी के लिए लड़के की वैध उम्र 21 साल और लड़की की 18 साल है. महिला और बाल विकास विभाग को लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई जारी है. 

यह भी पढ़ें

Jabalpur News: बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघिन तारा ने दिया 4 शावकों को जन्म, पर्यटकों को भा रहे हैं बाघ के बच्चे

MP News: खंडवा में नर्स से तबादले के लिए घूस मांगने वाला CMHO गिरफ्तार, 35 हजार में तय हुई थी डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget