एक्सप्लोरर

MP News: सीबीआई ने 20 लाख की रिश्वत लेते बंसल ग्रुप और NHAI के अधिकारियों को पकड़ा, मौके से 1.10 करोड़ बरामद

CBI Raid in Bhopal: एनएचएआई और बंसल ग्रुप के अधिकारियों के बीच रिश्वत की लेनदेन के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में NHAI और बंसल ग्रुप के आलाअधिकारियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है.

Bhopal News: सीबीआई ने रिश्वत की लेन देन के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने इस मामले में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर, डीजीएम और भोपाल स्थित बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो निदेशकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने रिश्वत की रकम सहित कुल 1.10 करेाड़ रुपये बरामद किए हैं.

सीबीआई की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, सड़क निर्माण के लिए एनओसी और बिलों के लिए रिश्वत दी जा रही थी. सीबीआई ने इस मामले में बंसल ग्रुप के दो डायरेक्टर अनिल बंसल, कुणाल और दो अन्य कर्मचारियों को आरोपी बनाया है. इस मामले में सीबीआई ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स लिमिटेड के कर्मचारी सी कृष्णा और छत्तर सिंह लोधी आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट के लंबित बिलों के पेमेंट और प्रोजेक्ट कंपलीशन सर्टीफिकेट जारी करने के लिए एनएचएआई के अनिल काले, जनरल मैनेजर एंड प्रोजेक्ट डायरेक्टर, पीआईयू, नागपुर के संपर्क में थे. 

सीबीआई ने इन्हें किया गिरफ्तार
इसके लिए दोनों कर्मचारियों ने एनएचएआई अफसरों को 20 लाख रुपये की रिश्वत दी. सीबीआई ने रिश्वत की रकम डिलीवर होते ही दोनों का रंगे हाथों पकड़ लिया. सीबीआई ने इस मामले में बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स लिमिटेड और एनएचएआई के अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने इन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. 

  • अरविंद काले, जनरल मैनेजर एंड प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, पीआईयू, नागपुर
  • बृजेश कुमार साहू, डिप्टी जनरल मैनेजर एंड प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, हरदा
  • अनिल बंसल, डायरेक्टर, बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स लिमिटेड
  • कुणाल बंसल, डायरेक्टर बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स लिमिटेड
  • सी. कृष्णा, कर्मचारी बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स लिमिटेड
  • छत्तर सिंह लोधी, बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स लिमिटेड

नागपुर-भोपाल-हरदा के आवास पर तलाश
बताया जा रहा है इस मामले में सीबीआई ने बंसल समूह के डायरेक्टर अपने कर्मचारियों के माध्यम से एनएचएआई के अधिकारियों को रिश्वत दे रहे थे. सीबीआई ने नागपुर, भोपाल और हरदा सहित विभिन्न कार्यालयों और आवासों पर तलाशी ली. इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ सीबीआई ने 1.10 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर के सराफा बाजार में गैस पाइपलाइन की मंजूरी, बंगाली कारीगरों को साथ इन्हें मिलेगा कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget