एक्सप्लोरर

Burhanpur: बुरहानपुर में लगे BJP विधायक के लापता होने के पोस्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MP News: नेपानगर की विधायक के करीब 7-8 स्थानों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं. उनके खिलाफ एक शिकायत पर कथित फर्जी प्रमाण-पत्र की जांच चल रही है. पोस्टर पर विधायक ने अपनी सफाई दी.

Burhanpur Viral Video: मध्य प्रदेश में बीजेपी के द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है. इन यात्राओं के जरिए सरकार गांव-गांव और वार्डों तक पहुंचकर जमीनी हालात की नब्ज टटोल रही है, लेकिन यह यात्रा आम लोगों के निशाने पर भी आ रही है. ताजा मामला बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा का है. यहां ग्रामीणों ने कांग्रेस से बीजेपी में पहुंची विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर (Sumitra Devi Kasdekar) के लापता होने वाले पोस्टर चस्पा कर दिए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

यात्रा पहुंचने से पहले लगे पोस्टर

वीडियो के पड़ताल में पता चला कि बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा से विधायक सुमित्रा कास्डेकर के झिरी पंचायत के गांव झांझर में विकास यात्रा लेकर पौंछने से पहले ही उनके लापता होने के पोस्टर लगा दिया गया. नेपानगर विधानसभा में गुरुवार को विकास यात्रा पहुंचने वाली थी. इससे पहले किसी ने ग्राम झांझर में जगह जगह विधायक के लापता होने वाले पोस्टर लगा दिए. गांव में करीब 7-8 स्थानों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने इससे अनभिज्ञता जताई. ग्रामीण सामने आकर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं.

Indore: इंदौर के इन अधिकारियों को जारी हुआ नोटिस, कांग्रेस ने विकास यात्रा में 'BJP एजेंट' बनने का लगाया आरोप


Burhanpur: बुरहानपुर में लगे BJP विधायक के लापता होने के पोस्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

क्या लिखा है पोस्टर में

नेपानगर विधानसभा के गांव में लगे पोस्टर पर लापता विधायक लिखा है. नीचे लिखा है कि विधायक को गांव तक लाने वाले को ग्रामवासियों की तरफ से सम्मानित किया जाएगा. गांव में करीब 7-8 स्थानों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं. विधायक सुमित्रा कास्डेकर नेपानगर से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार 2018 में चुनाव जीती थी. उसके बाद राजनैतिक घटनाक्रम के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. 2020 में हुए उपचुनाव में बीजेपी के टिकट से मैदान में उतरी. विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने फिर सुमित्रा कास्डेकर को अपना आशीर्वाद देकर 26 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दिलाई. विधायक सुमित्रा कास्डेकर जाति प्रमाण-पत्र को लेकर लंबे समय से आरोपों का सामना करती आ रहीं हैं. नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर के खिलाफ एक शिकायत पर कथित फर्जी प्रमाण-पत्र की जांच चल रही है.

पोस्टर पर विधायक की सफाई

नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने लगे पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विरोधियों की साजिश है. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपने विधानसभा क्षेत्र में  रहती हूं. उन्होंने कहा कि 4 दिन से विकास यात्रा के कार्यक्रम में लगी हूं. साथ ही उन्होंने कहा कि वो क्षेत्र की जनता की सेवा ही कर रही हैं, जिन्होंने पोस्टर लगाये हैं उनसे जाकर मिलूंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget