एक्सप्लोरर

MP Politics: BJP विधायक ने CM शिवराज के गृह जिले को बताया 'आतंकवाद का अड्डा', कांग्रेस ने पूछ लिया ये सवाल

MP Congress Targets BJP: अब्बास हफीज ने सवाल किया कि शांति के टापू एमपी को आतंकवाद का गढ़ बनने दिया गया, यह किसकी नाकामी है? एमपी को आतंकवाद का अड्डा बताने पर विधायक को माफी मांगनी चाहिए.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के गृह जिले सीहोर में BJP विधायक सुदेश राय ने एक बयान दिया था, जिसने अब तूल पकड़ लिया है. सुदेश रायय ने अपने बयान में सीहोर शहर को आतंकवाद का गढ़ बता दिया था. अब इस मामले में कांग्रेस ने भी बीजेपी पर हमला करना शुरू कर दिया है. एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता अब्बास हफीज ने इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जवाब मांगा है. कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर से अगर कुछ खत्म हुआ है तो वह रोजगार है. 

बता दें, सीहोर के जिला मुख्यालय पर आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में सीहोर विधायक सुदेश राय ने यह बयान दिया था. कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुदेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह प्रदेश है. यहां आतंकवाद, अपराध पनपने नहीं दिया जाएगा. बड़े अपराध करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे बुलडोजर चलवा दे रहे हैं. विधायक सुदेश राय ने कहा कि वही आतंकवाद सीहोर में भी था. किसी की हिम्मत नहीं थी यहां खड़े होने की. सीहोर शहर भी आतंकवादियों का क्षेत्र कहलाता था. हम नाम नहीं लेंगे, अपना मुंह खराब करने के लिए. नहीं तो पहले एक घर में 4 भाई होते थे, तो चारों पर केस दर्ज हो जाते थे. विधायक के इस बयान पर हम कांग्रेस पलटवार कर रही है. 

शांति का टापू है मध्य प्रदेश
कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने एबीपी न्यूज से चर्चा में कहा कि सीहोर विधायक को माफी मांगना चाहिए कि मध्य प्रदेश के किसी भी जिले को आतंकवाद का गढ़ बताया. एमपी शांति का टापू रहा है. अगर बीजेपी के विधायक द्वारा सीहोर को आतंकवाद का गढ़ बताया जा रहा है तो यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है. 

अब्बास हफीज ने सवाल किया कि शांति के टापू एमपी को आतंकवाद का गढ़ बनने दिया गया, यह किसकी नाकामी है? एमपी को आतंकवाद का अड्डा बताने पर विधायक को माफी मांगना चाहिए. यह विधायक महोदय ने क्यों कहा, इसको लेकर बीजेपी को उनसे स्पष्टीकरण लेना चाहिए. हम इस बात की निंदा करते हैं. अगर बीजेपी उनसे स्पष्टीकरण नहीं लेती है तो बीजेपी का भी राष्ट्रवाद समझ आता है. 

सीएम के कार्यकाल पर लगाया सवालिया निशान
कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने इससे पहले कहा कि मैंने भू माफियाओं को खत्म कर दिया, अपराधियों को खत्म कर दिया, बलात्कारियों को खत्म कर दिया. यदि मध्य प्रदेश में कुछ खत्म हुआ है तो वह बस रोजगार है. मुख्यमंत्री महोदय ने पूरे मप्र में रोजगार खत्म कर दिया, व्यापार ठप कर दिया. अब यह नया एंगल आ गया है कि बुलडोजर से आतंकवाद खत्म कर दिया. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मप्र में आतंकवाद था. मैं मुख्यमंत्री जी से सवाल करता हूं कि उनके विधायक कह रहे हैं आतंकवाद का गढ़ बना था, क्या यह शांति का टापू नहीं था, तो यह भाजपा की 18 साल की सरकार पर सवाल उठाता है.

यह भी पढ़ें: MP Elections: '18 साल का हिसाब मांगने वाले सुन लें...', CM शिवराज का कमलनाथ पर वार, गिनाईं ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget