एक्सप्लोरर

MP News: बागेश्वर धाम की कथा सुनने जा रहे BJP विधायक नारायण त्रिपाठी की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे MLA

MLA Narayan Tripathi Accident: नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वे विदिशा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने जा रहे थे. इसी दौरान गढ़ाकोटा के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें एक गाड़ी चकनाचूर हो गई.

Narayan Tripathi Car Accident: मध्य प्रदेश में मैहर विधानसभा से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हालांकि, राहत की खबर यह है कि विधायक और ड्राइवर दोनों सुरक्षित हैं. हादसा मंगलवार की  देर रात का है, जब विधायक की गाड़ी सागर में गढ़ाकोटा के पास थी. यहां उनके वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस घटना की जानकारी विधायक नारायण त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर खुद दी है.

विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वे दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से विदिशा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान गढ़ाकोटा के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें एक वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हालांकि, गाड़ी में बैठे लोग सुरक्षित हैं. 

विंध्य जनता पार्टी का एलान
बता दें कि बीजेपी विधायक नारायम त्रिपाठी ने हाल ही में विंध्य पार्टी बनाने की घोषणा की है, जिसको लेकर बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है. हाल ही में उन्होंने अपनी नई पार्टी 'विंध्य जनता पार्टी' का एलान किया है, जिसके रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई भी कर दिया गया है. विधायक का कहना है कि 2024 तक वह विंध्य को जिला बनवा कर रहेंगे. इस बात से बीजेपी नाराज चल रही है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया कथा से मना
बीजेपी से बगावत के बाद विधायक नारायण त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके द्वारा आयोजित कराई गई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा अब नहीं होगी. इसका कारण बताया जा रहा है कि बागेश्वर धाम के महंत ने खुद ही कथा से इनकार कर दिया है. इसपर विधायक नारायण त्रिपाठी का कहना है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा को राजनीतिक मोड़ दिया जा रहा है. कुछ लोगों ने उन्हें गलत जानकारी दी है, जिसकी वजह से कथा कैंसिल कराई गई है. इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी थीं.

रिपोर्ट- विनोद आर्य

यह भी पढ़ें: Dhirendra Shastri News: BJP से बगावत करते ही अकेले पड़े विधायक नारायण त्रिपाठी! धीरेंद्र शास्त्री ने भी ऐसे दिया झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget