एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri News: BJP से बगावत करते ही अकेले पड़े विधायक नारायण त्रिपाठी! धीरेंद्र शास्त्री ने भी ऐसे दिया झटका

Bageshwar Dham News: विधायक ने कहा कि कथा के तैयारियां हो चुकी थीं. इसका उद्देश्य विंध्य की धरती में आध्यात्म को बढ़ावा देना था, लेकिन लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री को गलत जानकारी देकर कथा स्थगित करा दी.

Dhirendra Krishna Shastri Cancels Katha: मध्य प्रदेश की मैहर सीट से विधायक नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) को बीजेपी (BJP) से बगावत महंगी पड़ रही है. सबसे पहले उन्हें बागेश्वरधाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की कथा से हाथ धोना पड़ गया. मैहर में 3 से 7 मई तक आयोजित होने वाली पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा स्थगित कर दी गई है. विधायक नारायण त्रिपाठी ने कथा नहीं होने के पीछे राजनीतिक कारण बताया है.

यहां बता दें कि मध्य प्रदेश में मैहर सीट से बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने बगावत करते हुए नई विंध्य पार्टी के गठन की घोषणा की. उन्होंने सोमवार को इस एलान के साथ कहा कि ये विंध्य प्रदेश के लोगों की पार्टी है. त्रिपाठी ने विंध्य इलाके की सभी 30 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है. मैहर में आयोजित विंध्य प्रीमियर लीग सीजन-2 के समापन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी विंध्य जनता पार्टी (VJP) का रजिस्ट्रेशन हो गया है. 15 अप्रैल तक पंजीयन आ जाएगा. उन्होंने विंध्य की जनता से 'विंध्य पुनरोदय' के संघर्ष में सहयोग-समर्थन का अनुरोध किया और नेता जी सुभाष चंद्र बोस के नारे 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा' की तर्ज पर कहा कि 'तुम मुझे 30 दो, मैं तुम्हें 2024 में विंध्य दूंगा.'

'धीरेन्द्र शास्त्री की कथा को राजनीति से जोड़ा गया'
बस इसी के बाद से उनके लिए मुसीबतें खड़ी होनी शुरू हो गई हैं. बीजेपी में रहते हुए उन्होंने मैहर में 3 से 7 मई तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा रखी थी. अचानक से धीरेन्द्र शास्त्री ने कथा करने से इनकार कर दिया. विधायक त्रिपाठी ने बताया कि कथा के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. कथा कराने का मुख्य उद्देश्य यही था कि विंध्य की धरती में आध्यात्म को बढ़ावा मिले. सुख-शांति के साथ लोगों के मन में धार्मिक भवनाएं जाग्रत हों. 

उनका कहना है कि प्रदेश के बड़े नेता नहीं चाहते कि कोई बड़ा आयोजन विंध्य की धरती पर हो. नई पार्टी बनने से भी नेता परेशान हो गए हैं. विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा को राजनीति से जोड़ा गया है. कुछ लोगों ने महाराज श्री को भी गलत जानकारी देकर कथा को स्थगित करा दिया है.

मई में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कई कथाएं
वहीं, नेताओं में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के लिए होड़ मची है. मई महीने में ही धीरेन्द्र शास्त्री का नक्सल प्रभावित बालाघाट के परसवाड़ा आने का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है. वे 23-24 मई को कथा करेंगे. बागेश्वर धाम के आगमन की तैयारी शुरू हो गई है. विधानसभा क्षेत्र परसवाड़ा में भादूकोटा ग्राम कालेज के निकट बागेश्वर धाम की उपस्थित में धार्मिक आयोजन होगा. बताते हैं कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे के बुलावे पर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: MP Politics: सोशल मीडिया प्रोफाइल भी दिला सकता है बीजेपी का टिकट, जानें एमपी के मंत्रियों के हैं कितने फॉलोवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget