एक्सप्लोरर

एमपी में BJP ने हवाई बेड़े में की कटौती, कहा- 'ध्वस्त कांग्रेस के सामने संसाधनों की जरूरत नहीं'

MP Lok Sabha Elections: विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पास 10 हेलिकॉप्टर और 4 चाटर्ड प्लेन थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए महज 2 हेलिकाप्टर और 2 चाटर्ड प्लेन हैं.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों के लिए रण जारी है लेकिन हैरानी की बात यह है कि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी लोकसभा चुनावों को विधानसभा चुनाव के मुकाबले ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रही. इसका उदाहरण यह है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने 10 हेलिकॉप्टर और 4 चाटर्ड प्लेन किराए पर लिए थे, जबकि अब लोकसभा चुनाव में महज 2 हेलिकॉप्टर और 2 चाटर्ड प्लेन ही किराए पर लिए गए हैं. 

हवाई बेड़े में कटौती के पीछे बीजेपी वजह बता रही है कि ध्वस्त कांग्रेस के सामने ज्यादा संसाधनों की जरूरत नहीं है.

'मध्य प्रदेश में कम संसाधनों की जरूरत'- बीजेपी
बता दें, लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी मिशन-29 को सफल बनाने जुटी हुई है. बीजेपी का प्रयास है कि 2019 के चुनाव में जो एकमात्र सीट छिंदवाड़ा उसके हाथ से गई थी, अब यह भी खाते में आ जाए. लेकिन इस मिशन-29 को बीजेपी में हल्के में ले रही है. 

इस रण को जीतने के लिए बीजेपी के पास संसाधनों का अभाव बना हुआ है. हालांकि एमपी बीजेपी प्रवक्ता हितेष वाजपेयी संसाधनों में कमी के पीछे की वजह बता रहे हैं कि ध्वस्त कांग्रेस के सामने चुनाव लडऩे के लिए कम संसाधनों की जरूरत है. 

महज 2 हेलिकॉप्टर, 2 चाटर्ड प्लेन
बता दें, हाल ही में संपन्न हुए 2023 के विधानसभा चुनाव के रण को जीतने के लिए बीजेपी ने 10 हेलिकॉप्टर और 4 चाटर्ड प्लेन किराए पर लिए थे. लेकिन अब बताया जा रहा है कि आलाकमान की सख्ती के बाद लोकसभा चुनाव में महज दो हेलिकॉप्टर और 2 दो चाटर्ड प्लेन ही किराए पर लिए गए हैं. बीजेपी के नेता ज्यादा सड़क से ही सफर कर रहे हैं. 

स्टार प्रचारकों को ही सुविधा
बताया जाता है मध्य प्रदेश बीजेपी ने जो दो हेलिकॉप्टर और दो चाटर्ड प्लेन किराए पर लिए हैं, इनकी सुविधा दिल्ली से आने वाले स्टार प्रचारकों को ही उपलब्ध कराई जा रही है जबकि मध्य प्रदेश के नेता इन उड़नखटोलों का उपयोग नहीं कर पा रहे. एमपी के नेता कार के जरिए ही अपनी मंजिल तक पहुंच रहे हैं. 

2019 के चुनाव में थे 5 हेलिकॉप्टर
बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 3 विमान और 5 हेलिकॉप्टर बुक किए थे जबकि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 10 हेलिकॉप्टर और 4 विमान, वहीं वर्तमान के लोकसभा चुनाव के बीजेपी ने 2 विमान और दो हेलिकाप्टर ही किराए पर लिए हैं.

यह भी पढ़ें: पहले चरण की 6 सीटों पर 1625 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत, कहां किसकी किससे टक्कर? जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget