एक्सप्लोरर

Sagar Municipal Election Results: सागर का खरई विधानसभा क्षेत्र हुआ कांग्रेस मुक्त, तीन नगर परिषदों में बीजेपी की बंपर जीत, बरोदिया में सभी प्रत्याशी निर्विरोध जीते

Sagar News: नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकाय के चुनाव नतीजों पर कहा कि यह बीजेपी सरकार के विकासपरक और सकारात्मक कार्यों के प्रति आमजन का स्नेह और आशीर्वाद है.

MP News: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र सागर के खरई में जीत का इतिहास बनाया है. उनके क्षेत्र की सभी तीन नगर परिषदों के 45 वार्डों में बीजेपी के पार्षद जीते हैं. इसमें खास बात यह भी है कि एक परिषद पूरी निर्विरोध बनाई है. वहीं दो परिषदों के 23 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं. बचे हुए सात वार्डों में वोटिंग की गिनती हुई, जिसमें सभी बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव जीत गए.

बीजेपी ने मारी बाजी
बीजेपी 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा देती है. इसको नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र खुरई में साकार कर दिखाया है. खुरई विधानसभा क्षेत्र में तीन नगर परिषद बरोदिया, मालथौन और बांदरी हैं. इनमें बरोदिया नगर परिषद के सभी 15 वार्डों में बीजेपी के प्रत्याशी जीते हैं. इस तरह पूरी परिषद ही निर्विरोध चुनी गई है. वहीं मालथौन नगर परिषद में 12 और बांदरी परिषद में बीजेपी के 11 उम्मीदवार निर्विरोध जीतकर आए. इन दोनों परिषदों के कुल सात वार्डों की गिनती बुधवार को हुई. इसमें बीजेपी के सभी प्रत्याशी अच्छे मतों के अंतर से जीते. 

MP Nikay Chunav Result 2022: जबलपुर के नगर परिषदों में फहराया बीजेपी का परचम, वोटरों ने कांग्रेस को बुरी तरह नकारा

नतीजों पर क्या बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नतीजों पर कहा कि यह बीजेपी सरकार के विकासपरक और सकारात्मक कार्यों के प्रति आमजन का स्नेह और आशीर्वाद है जो चुनाव परिणामों में प्रकट हुआ है. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बरोदिया कलां नगर परिषद तो पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी. मालथौन और बांदरी के भी ज्यादातर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए. कुछ वार्डों में चुनाव की स्थिति बनी उन सभी वार्डों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई. इस तरह तीनों नगर परिषदों में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है और कांग्रेस को साफ कर दिया. मतदाताओं ने जिस प्रकार बीजेपी की नीति, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर विश्वास जताया है उसका पूरा सम्मान करते हुए उनकी जनकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा.

कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में बीजेपी को बढ़त
सागर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की गिनती में भी सभी जगह बीजेपी को बढ़त हासिल हुई. दूसरे चरण में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक हर्ष यादव के विधानसभा क्षेत्र देवरी और बड़ा शाहगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक तरवर लोधी को झटका लगा है.

इन क्षेत्रों में बीजेपी की परिषद बन रही है 
सागर जिले की देवरी नगर पालिका में कुल 15 वार्डों में से 11 पर बीजेपी, 2 पर कांग्रेस और दो निर्दलीय उम्मीदवार जीते. बीना नगर पालिका में 25 वार्डों में 17 बीजेपी, 5 कांग्रेस, 2  निर्दलीय और एक प्रत्याशी आप पार्टी का जीता. बंडा नगर परिषद में 15 में से 9 पर बीजेपी, 4 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय जीते. राहतगढ़ नगर परिषद में 10 बीजेपी, 3 कांग्रेस, 2 निर्दलीयों ने चुनाव जीता है. वहीं शाहगढ़ नगर परिषद में 8 बीजेपी, 4 कांग्रेस और 3 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं.

Raisen Nigam Chunav 2022 Result: मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र मे कांग्रेस ने लगाई सेंध, जानें- BJP का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget