एक्सप्लोरर

MP Elections: BJP उम्मीदवारों की दूसरी सूची की तारीख तय, इस दिन आ सकती है कैंडिडेट लिस्ट, 64 सीटों पर हुआ मंथन

MP Elections 2023: 24 दिन पहले बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 39 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था. अब 64 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है. 

MP BJP Candidate List: इस बार के विधानसभा चुनावों को भारतीय जनता पार्टी कुछ अलग ही अंदाज में लड़ना चाह रही है. यही कारण है कि संभवत: पहली बार आचार संहिता लगने से पूर्व ही बीजेपी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है. 24 दिन पहले बीजेपी ने अपने 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, जबकि कल 13 सितंबर को बीजेपी की दूसरी सूची जारी हो सकती है. इस सूची को लेकर एक दिन पहले ही दिल्ली में मंथन हो चुका है.

बता दें प्रादेशिक नेता सीएम शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एक दिन पहले दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के निवास पहुंचे थे. यहां केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेताओं के बीच बीजेपी की दूसरी सूची पर मंथन हुआ है. बताया जा रहा है कि इस मंथन के बाद कल 13 सितंबर को बीजेपी अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है. इस सूची में 64 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा. 

24 दिन पहले 39 प्रत्याशी घोषित
भारतीय जनता पार्टी 2023 के रण को जीतने के लिए अब तक 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है. जबकि अब बीजेपी 64 प्रत्याशियों के नामों की ओर घोषणा करने जा रही है. भाजपा के 39 प्रत्याशियों में सबलगढ़ से सरला विजेन्द्र रावत, सुमावली से अदल सिंह कंसाना, गोहद से लालसिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामख्या प्रताप सिंह, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट से सुरेन्द्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ से हीरासिंह श्याम, बड़वारा से धीरेन्द ्रसिंह, बरगी से नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर, शाहपुरा से ओमप्रकाश धुर्वे, बिछाया से विजय आनंद मरावी, बैहर से भगतसिंह नेताम, लांजी से राजकुमार कराये, बरघाट से कमल कस्मोले, गोटेगांव से महेन्द्र नागेश, सौसर से नानाभाऊ मोहोड, पांढुर्णा से प्रकाश उइके, मुल्ताई से चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही से महेन्द्र सिंह चौहान, भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा, भोपाल मध्य से धु्रवनारायण सिंह, सोनकच्छ से राजेश सोनकर, महेश से राजकुमार मेव, कसरावर से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर से नागर सिंह चौहान, झाबुआ से भानू भूरिया, कुक्षी से जयदीप पटेल, धरमपुरी से कालूसिंह ठाकुर, राऊ से मधु वर्मा, तराना से ताराचंद गोयल, घाटिया से सतीश मालवीय शामिल हुए हैं. 

प्रचार-प्रसार में जुटे प्रत्याशी
बता दें 24 दिन पहले ही भाजपा अपने 39 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है. प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही उम्मीदवार भी अपनी-अपनी विधानसभाओं में प्रचार प्रसार में जुट गए हैं. इस दौरान यह प्रत्याशी लोगों से घर-घर जाकर मिलने के साथ ही रुठे भाजपाईयों को भी मना रहे हैं. बीजेपी का मानना है कि समय से पहले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा से पार्टी को बहुत फायदा होगा.

यह भी पढ़ें: MP Election: जेपी नड्डा और अमित शाह की मौजूदगी में दिल्ली में मंथन , कल आ सकती है बीजेपी की दूसरी लिस्ट, इतनी सीटों पर हो सकती है घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
'BJP-RSS के लिए राम मंदिर आस्था का विषय नहीं, सत्ता का जरिया', चढ़ावा चोरी पर प्रियांक खरगे का रिएक्शन
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget