एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: एमपी में BJP ने जारी की 5 उम्मीदवारों की लिस्ट, छत्तर सिंह दरबार सहित इन सांसदों का कटा टिकट

MP BJP Candidate List: बीजेपी ने छिंदवाड़ा में अपनी जिला इकाई के प्रमुख विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा है. साहू ने 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे.

MP BJP Candidate List 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश की पांच लोकसभा सीट के लिए बुधवार (13 मार्च) को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. इसमें विवेक बंटी साहू का भी नाम शामिल है, जो छिंदवाड़ा में मौजूदा कांग्रेस सांसद नकुलनाथ को टक्कर देंगे. पार्टी ने दो मार्च को राज्य की 29 में से 24 सीट के लिए अपनी पहली सूची घोषित की थी. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल था. वहीं विवादों में रहने वाली भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को इस बार टिकट नहीं दिया गया है.

वहीं दो मौजूदा सांसदों शंकर लालवानी (इंदौर) और अनिल फिरोजिया (उज्जैन) को दूसरी सूची में फिर से नामांकित किया गया है. पार्टी ने धार से मौजूदा सांसद छत्तर सिंह दरबार का टिकट काटकर 2014 से 2019 तक लोकसभा सदस्य रहीं सावित्री ठाकुर को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले से मौजूदा सांसद ढाल सिंह बिसेन को हटाकर एक नया चेहरा डॉक्टक भारती पारधी को मैदान में उतारा है. डॉक्टर पारधी नगर निगम पार्षद हैं.

14 नए उम्मीदवारों को मिला टिकट
बीजेपी ने छिंदवाड़ा में अपनी जिला इकाई के प्रमुख विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा है. साहू ने 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे. कांग्रेस और बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने के साथ ही कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगने की संभावना है. पिछली बार राज्य की 29 में से 28 सीट (छिंदवाड़ा छोड़कर) जीतने वाली बीजेपी ने 14 नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

इन सांसदों को दोबारा मिला टिकट
बता दें जिन सीट पर नए उम्मीदवार उतारे गए हैं उनमें मुरैना, ग्वालियर, सागर, भोपाल, दमोह, सीधी, जबलपुर, होशंगाबाद, रतलाम, विदिशा, गुना, बालाघाट, छिंदवाड़ा और धार हैं. वहीं जिन सीट पर मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया गया उनमें भिंड (संध्या राय), टीकमगढ़ (केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार), खजुराहो (प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वी डी शर्मा), सतना (गणेश सिंह), रीवा (जनार्दन मिश्रा), शहडोल (हिमाद्री सिंह) , मंडला (केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते), राजगढ़ (रोडमल नगर) का नाम शामिल है.

वहीं देवास (महेंद्र सिंह सोलंकी), मंदसौर (सुधीर गुप्ता), खरगोन (गजेंद्र पटेल), खंडवा (ज्ञानेश्वर पाटिल) और बैतूल (दुर्गादास उइके), इंदौर (शंकर लालवानी) और उज्जैन (अनिल फिरोजिया)हैं. नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल सहित सात सांसदों को मैदान में उतारा था.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मंडला में 2014 में हारे प्रत्याशी पर कांग्रेस से फिर लगाया दांव, पढ़ें इस सीट का सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget