एक्सप्लोरर

MP News: नामीबिया से आ रहे चीतों के सम्मान में एमपी सरकार का फैसला, 'बाइक पेट्रोलिंग ट्रूप' को दिया गया ये नाम

Sheopur News: बता दें कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में शनिवार को नामीबिया से आने वाले आठ चीतों को छोड़ा जाएगा. उन्ही के सम्मान में यह फैसला लिया गया है.

Sheopur News: सत्तर साल बाद देश की धरती पर कदम रखने जा रहे जंगल के सबसे बड़े योद्धा चीता के सम्मान में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के थानों में मौजूद 'बाइक पेट्रोलिंग ट्रूप' (Bike Patrol Troop) के अब 'चीता मोबाइल' (Cheetah Mobile). राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने आज यह ऐलान किया. बता दें कि मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो-पालपुर नेशनल पार्क में शनिवार 17 सितंबर को नामीबिया से आठ चीते (Cheetah) आ रहे हैं. चीतों के आने से पहले शिवराज सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए यह फैसला लिया है. नामीबिया से आने वाले सभी आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (Kuno-Palpur National Park) में छोड़ेंगे. 

सभी पेट्रोलिंग वाहनों पर लिखा जाएगा चीता

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में बताया कि अब एमपी पुलिस के टू व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन ''चीता मोबाइल'' के नाम से जाने जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस के जितने भी टू-व्हीलर वाहन हैं, उन सब पर एकरूपता लाते हुए चीता लिखा जाएगा. 

क्यों दिया गया 'चीता मोबाइल' नाम

गृहमंत्री ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी जब कूनो पार्क में चीते को छोड़ेंगे, तब पुलिस के सभी टू-व्हीलर पेट्रोलिंग वाहन सायरन बजाकर चीता मोबाइल की गश्त की शुरुआत करेंगे. इसका उद्देश्य साफ है क्योंकि, सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर चीता होता है इसलिए पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन का नाम चीता मोबाइल रखा गया है. प्रदेश की पुलिस भी चीते की तरह सबसे तेज काम कर रही है इसलिए इसका नाम चीता मोबाइल रखा गया है."

 

चीतों के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर
चीतों के आगमन को लेकर मध्य प्रदेश में तैयारियां अंतिम दौर में हैं. खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान भी लगातार पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं. वह लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं और सभी तरह की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं. पीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें:

Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! न्यू कटनी जंक्शन से इन ट्रेनों को किया गया रद्द, जानिए क्या है कारण

MP News: जबलपुर में फर्जी सैनिक गिरफ्तार,अग्निवीर भर्ती में पैसे लेकर नौकरी दिलाने का दे रहा था झांसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget