एक्सप्लोरर

Bhopal News: भोपाल में अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से लूटे 60 हजार रुपये, ऐसे दिया घटना को अंजाम

MP News: मध्यप्रदेश के भोपाल में अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से 60 हजार रुपये लूट लिए. पीड़ित ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में मालीखेड़ी पुलिया के पास एक पेट्रोल पंप के मैनेजर का रास्ता रोककर आंख में मिर्ची डाल और चाकू अड़ा कर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा 60 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है. घटना देर रात 10:00 बजे की है. शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. लुटेरे लंबी बाइक से आए थे लेकिन फरियादी उसका नंबर नहीं देख पाया. ऐसे में पुलिस सभी तरह से जांच कर रही है.

छोला मंदिर पुलिस के अनुसार, फरियादी विजय सोनी पिता कैलाश चंद सोनी के पीछे टीला जमालपुरा का रहने वाला है. फरियादी के अनुसार, वह सुखी सेवनिया थाना इलाके स्थित इमलिया गांव में स्थित एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर का काम करता है. देर रात करीब 10:00 बजे पंप से माली खेड़ी के रास्ते से अपने घर लौट रहा था. उसके पास कलेक्शन के करीब 60 हजार रुपये नगद थे. फरियादी जब मालीखेड़ी पुलिया पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी एक्टिवा का रास्ता रोक लिया. वह कुछ समझ पाता उसके पहले ही बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च डालकर मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद बदमाशों ने विजय चाकू अड़ा दिया और कलेक्शन के पैसे लेकर मौके से भाग गए.

फरियादी ने दी ये जानकारी

फरियादी का कहना है, 'मैं समझ नहीं पाया. आंखों में मिर्च डाल दी थी और आखें बंद हो गई. झुमा झटकी मारपीट करके मेरा बैग चुरा कर ले गए. एक राहगीर पीछे से आ रहा था. बदमाश बैग लेकर भाग गए थे. राहगीर की मदद से थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है.' रात करीब एक बजे फरियादी ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई. टीआइ मौर्य के मुताबिक जिस स्थान पर वारदात हुई, वहां रात में काफी अंधेरा रहता है. घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं. पुलिस फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Jammu-Kashmir में परिसीमन और चुनाव कराने को लेकर अमित शाह का सामने आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, शोपियां एनकाउंटर में ढेर किए 2 आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget