एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, शोपियां एनकाउंटर में ढेर किए 2 आतंकी

Shopian Encounter Update: सुरक्षाबलों की टीम जब इलाके में पहुंचे तो आतंकियों की तरफ से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की. एनकाउंटर में 2 आतंकवादी मारे गए.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के किलबाल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया.

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान, संयुक्त तलाशी दल जब संदिग्ध स्थल की ओर बढ़ रहा था, तभी छिपे आतंकवादियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी और दो आतंकवादी मारे गये.’’ उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये और उनका शव मौके से बरामद कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों की पहचान समीर अहमद शाह और रईस अहमद मीर के रूप में की गयी है और दोनों क्रमश: शोपियां और पुलवामा के रहने वाले थे. पुलिस रिकार्ड के अनुसार दोनों कई आतंकी कार्रवाई में शामिल थे. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

इससे पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुबह बडगाम के चदूरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था.

ये भी पढ़ें- Manipur Election 2022: कांग्रेस ने मणिपुर के लिए 40 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, जानें पूर्व CM ओकराम इबोबी कहां से लड़ेंगे चुनाव

ये भी पढ़ें- Punjab Election 2022: संयुक्त समाज मोर्चा ने 35 और उम्मीदवारों का किया एलान, बलवीर सिंह राजेवाल बोले- किसी पार्टी ने नहीं किया काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget