एक्सप्लोरर

Bhopal To Goa Flight: अब गोवा की फ्लाइट के लिए नहीं जाना पड़ेगा इंदौर, भोपाल से ही भर सकेंगे उड़ान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

23 मई से इंडिगो भोपाल-गोवा की फ्लाइट शुरु करने जा रही है. यात्रियों को अब फ्लाइट से गोवा जाने के लिए इंदौर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. यह फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मिलेगी.

Bhogal To Goa Flight: राजधानी भोपाल सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को अब फ्लाइट से गोवा जाने के लिए इंदौर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इंडिगो यह सुविधा अब भोपाल एयरपोर्ट पर ही उपलब्ध कराने जा रही है. सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से गोवा की फ्लाइट मिलेगी.

बता दें कि 23 मई से इंडिगो भोपाल-गोवा की फ्लाइट शुरु करने जा रही है. यह फ्लाइट गोवा में शुरु हुए मोपा एयरपोर्ट से संचालित होगी. शुरुआत में यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मिलेगी. राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 12.10 बजे यह फ्लाइट टेकऑफ होगी. शुरुआत में भोपाल से गोवा का किराया 4 हजार 88 रुपए तय किया गया है.

डिमांड आई तो प्रतिदिन मिलेगी सुविधा

एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भोपाल से गोवा की फ्लाइट शुरु की जा रही है. उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मिलेगी, लेकिन डिमांड आई तो इस फ्लाइट को प्रतिदिन किया जाएगा. डायरेक्टर अवस्थी का कहना है कि फ्लाइट की बुकिंग शुरु कर दी गई है. इधर अब भोपाल से ही जयपुर के लिए भी फ्लाइट मिल सकेगी. 13 अप्रैल से इसका संचालन होगा. शुरुआत में यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मिलेगी. एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार कंपनी ने इस फ्लाइट का स्लॉट प्रतिदिन लिया है, संभवत: मई महीने से इस फ्लाइट का संचालन प्रतिदिन हो सकेगा. 

गोवा फ्लाइट का शेड्यूल

फ्लाइट क्रमांक 6ई-6971 गोवा से भोपाल के लिए सुबह गोवा से 9.35 बजे डिपार्चर करेगी और अराइवल सुबह 11.40 पर होगा. मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होने वाली फ्लाइट का किराया 4088 रुपए. इसी तरह फ्लाइट क्रमांक 6ई-6972 भोपाल से गोवा, डिपार्चर दोपहर 12.10 बजे, अराइवल दोपहर 2.05 बजे, दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को संचालित होने वाली फ्लाइट का किराया किराया 4390 रुपए निर्धारित है.

ये भी पढ़ें: Ladli Bahna Yojana: आज से शुरू होगी 'लाडली बहना योजना', आवेदन देने के लिए महिलाओं को करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget