एक्सप्लोरर

भोपाल-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराए निर्माणाधीन ब्रिज के सरिये, बड़ा हादसा टला

Bhopal News: गति शक्ति परियोजना के तहत बन रहे ब्रिज के सरिये तेज आंधी के कारण ट्रैक की ओर मुड़ गए थे. उसी समय तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस सरियों से टकराती हुई निकल गई.

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में औबेदुल्लागंज स्टेशन के पास बुधवार (21 मई) दोपहर एक बड़ा रेल हादसा टल गया. यहां रानी कमलापति से रीवा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन निर्माणाधीन पुल के सरियों से टकरा गई. गनीमत ये रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई. 

जानकारी के मुताबिक गति शक्ति परियोजना के तहत बन रहे ब्रिज के सरिये तेज आंधी के कारण ट्रैक की ओर मुड़ गए थे. उसी समय तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस की कोच C-3 से C-7 तक सरियों से रगड़ते हुए निकलीं. कई कोचों के कांच टूट गए.

यात्रियों में मचा हड़कंप
लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि किसी को चोट नहीं आई है. बताया जा रहा है कि ब्रिज पर डाला गया तिरपाल भी उड़कर ओएचई लाइन पर लिपट गया था. घटना के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच जारी है.

मंडीदीप-औबेदुल्लागंज स्टेशन के बीच हुआ हादसा
ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे रवाना हुई थी और मंडीदीप-औबेदुल्लागंज स्टेशन के बीच हादसे के बाद लगभग 1 घंटे तक खड़ी रही. ये हादसा करीब पौने चार बजे हुआ.

2 डिब्बे सरियों से टकराए- रेलवे
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि एक निर्माणाधीन पुल के निकट बड़ी संख्या में सरिये रखें हुए थे जो तेज आंधी के कारण रेलवे ट्रैक की ओर मुड़ गए. उन्होंने बताया कि उसी समय वहां से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस के दो डिब्बों से सरिये टकरा गए.

इसलिए टला बड़ा हादसा
अधिकारी ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण चूंकि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, इसलिए सिर्फ डिब्बों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुईं. उन्होंने बताया कि इससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

सवा पांच बजे फिर रवाना हुई ट्रेन
अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर हुई और सब कुछ ठीक कर लगभग सवा पांच बजे वंदे भारत ट्रेन को रवाना कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद इस रेलखंड में रेलगाड़ियों का सुचारू संचालन किया जा रहा है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget