एक्सप्लोरर

वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम समाज का अनोखा विरोध, 15 मिनट के लिए बंद रखेंगे घरों-दुकानों की लाइट

Waqf Act: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर मुस्लिम समाज पूरे मध्य प्रदेश में नए वक्फ बोर्ड कानून के खिलाफ अपने घरों, दुकानों और दफ्तरों में सांकेतिक विरोध के स्वरूप बिजली बंद रखेंगे.

Protest Against Waqf Act: मध्य प्रदेश में वक्फ कानून में प्रस्तावित बदलावों के खिलाफ मुस्लिम समाज आज, 30 अप्रैल की रात को एक अनोखे और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होगा. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ की अगुवाई में पूरे प्रदेश के मुस्लिम समाज से अपील की गई है कि वे रात 9 से 9:15 बजे तक अपने घरों, दुकानों, दफ्तरों और  प्रतिष्ठानों की बिजली बंद रखें. 

यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य समाज की धार्मिक और सामाजिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए एकजुटता दिखाना है.

विरासत और हक की लड़ाई: आरिफ मसूद 
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तहफ्फुज-ए-औकाफ मध्यप्रदेश के संयोजक और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने समाज से अपील की है कि वे पूरे अनुशासन और एकता के साथ इस अभियान में भाग लें. 

उन्होंने कहा, "यह केवल बिजली बुझाने की बात नहीं है, बल्कि यह हमारी विरासत, हमारे अधिकारों और हमारी पहचान की रक्षा के लिए आवाज़ उठाने की शुरुआत है."

विरोध होगा चरणबद्ध
हाल ही में भोपाल में आयोजित एक बैठक में तय किया गया कि विरोध को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा. इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के उलमा, धार्मिक संगठनों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया.

प्रदेश के प्रमुख शहरों में विरोध की तैयारी पूरी
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, सागर, विदिशा और बुरहानपुर समेत प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. स्थानीय स्तर पर धार्मिक स्थलों और समाजसेवियों द्वारा इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाया गया है.

वक्फ कानून में क्या है प्रस्तावित बदलाव?
मुस्लिम समाज का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम में जो संशोधन प्रस्तावित हैं, वे वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के खिलाफ हैं. उनका दावा है कि इन बदलावों से वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर सरकारी नियंत्रण बढ़ेगा और समुदाय की धार्मिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर असर पड़ेगा.

शांतिपूर्ण विरोध की मिसाल देने की तैयारी
मुस्लिम समाज इस प्रतीकात्मक विरोध को पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की योजना बना रहा है. आयोजकों का कहना है कि किसी भी प्रकार के टकराव या उपद्रव से बचा जाएगा और पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की जाएगी.

इस विरोध को आने वाले समय में और बड़े स्तर पर फैलाने की भी योजना है, जिसमें जनसभाएं, ज्ञापन सौंपना और कानूनी विकल्पों की तलाश भी शामिल हैं. यह देखा जाना बाकी है कि सरकार इस विरोध पर क्या रुख अपनाती है.

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर मुस्लिम समाज पूरे देश में नए वक़्फ़ बोर्ड कानून के ख़िलाफ़ अपने घरों, दूकानों और दफ्तरों में सांकेतिक विरोध के स्वरूप बिजली बंद रखेंगे.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget