एक्सप्लोरर

Night Curfew in MP: नाइट कर्फ्यू के बाद क्या मध्य प्रदेश में लगेगा लॉकडाउन? शिवराज सरकार ने दिया ये बड़ा संकेत

मध्य प्रदेश सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए संकेत दिया है कि अभी तो सिर्फ रात का ही कर्फ्यू लगाया गया है, अगर हालात काबू में नहीं रहे तो राज्य में लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है.

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसारने लगा है. वहीं इसका नए वेरिएंट ओमीक्रोन के केस भी लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इसी बीच एमपी सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए संकेत दिया है कि अभी तो सिर्फ रात का ही कर्फ्यू लगाया गया है, अगर हालात काबू में नहीं रहे तो राज्य में लॉकडाउन की स्थिति भी बन सकती है. राज्य में बीते कुछ दिनों में कोरेाना के मरीजों के ऑकड़े बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस बात को माना कि राज्य में नवंबर माह की शुरुआत में जो स्थिति थी, उससे तीन गुना मरीज वर्तमान में आए है. इसलिए एहतियाती कदम उठाए जाने के साथ जनता का सहयोग जरुरी है.

24 घंटे में मिले कोरोना के 32 नए केस

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 32 नए केस आए हैं, जिसमें इंदौर से 13, भोपाल से सात और जबलपुर से 5 केस शामिल हैं. वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 201, संक्रमण दर 0.05 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है. मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए साफ कर दिया कि कोरोना का रोकना प्राथमिकता है. इसलिए रात का कर्फ्यू लगाया गया है. रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक की अवधि के लिए कर्फ्यू लागू हो गया है. साथ ही आगे जरुरी होने पर आवश्यक कदम बढ़ाने पर भी सरकार विचार कर रही है. राज्य शासन द्वारा देश के अन्य राज्यों में और सीमावर्ती राज्यों कोविड-19 के ओमीक्रॉन वेरिएंट के पॉजिटिव केस और एक्टिव केस की बढ़ती संख्या और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए नये दिशा-निर्देश जारी किये है.

नाईट कर्फ्यू के अलावा इन जगहों पर रहेगी नजर

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि नाईट कर्फ्यू लागू करने के साथ सिनेमा हॉल, मल्टीप्लैक्स, थियेटर, जिम, कोचिंग क्लासेस, स्वीमिंग पूल, क्लब और स्टेडियम में आने वाले लोगों और वहां के समस्त स्टाफ के लिये भी वैक्सीन की दोनों डोज को अनिवार्य किया गया है. इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के केवल उन लोगों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी, जिन्होंने दोनों टीके लगवा लिये है. सरकार के निर्देश हैं कि समस्त स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों में कार्यरत प्राचार्य, शिक्षक, संचालक, स्टाफ और 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को वैक्सीन के दोनों डोज लगाना जरुरी किया जाए.

दुकानदारों को लगवानी होगी वैक्सीन की दोनों डोज

जारी दिशा- निर्देशों के मुताबिक समस्त मार्केट प्लेस एवं मॉल के दुकानदारों और मेलों में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी वैक्सीन की दोनों डोज लगाना जरुरी है. जिन दुकानदारों द्वारा दोनों टीके नहीं लगवायें गये है, वो दोनों टीके लगवा ले ये मार्केट एसोसिएशन, मॉल प्रबंधन और मेला आयोजक को सुनिश्चित करना होगा. राज्य में कोरोना गाइड लाइन का पालन हो, इस दिशा में सरकार सख्त हो चली है.इसी वजह से मास्क का यूज, सोशल डिस्टेंसिंग आदि के पालन पर जोर दिया जा रहा है. साथ ही मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों पर नियमानुसार जुमार्ना वसूली की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Bihar News: बेतिया में बवाल, मारपीट में घायल शख्स की मौत के बाद हंगामा, नाराज लोगों ने थाने का किया घेराव

Delhi Covid Cases: दिल्ली में बढ़ा कोरोना की तीसरी लहर का खतरा? पिछले एक हफ्ते में ही आ गए इतने केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget