एक्सप्लोरर

Delhi Covid Cases: दिल्ली में बढ़ा कोरोना की तीसरी लहर का खतरा? पिछले एक हफ्ते में ही आ गए इतने केस

दिल्ली में पिछले 7 दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या में 96.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 9 से 15 दिसंबर तक कोरोना के 362 मामले सामने आए थे. वहीं 16 से 22 दिसंबर के बीच 712 मरीज मिल चुके हैं.

Delhi Corona Cases News: देश की राजधानी दिल्ली के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली ख़बर है. दरअसल पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से कोरोना वायरस और इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़े हैं, उसे देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर का शुरुआती संकेत कहा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो कोरोना वायरस के हर दिन के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं, उसके आधार पर ये अंदेशा जताया जा रहा है.

दिल्ली में पिछले 7 दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या में 96.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 9 से 15 दिसंबर तक दिल्ली में कोरोना के 362 मामले सामने आए थे. वहीं 16 से 22 दिसंबर के बीच कोरोना के 712 मरीज मिल चुके हैं. दूसरी तरफ कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक 67 मामले सामने आ चुके हैं, जिसकी वजह से चिंता बढ़ना लाजमी है. दिल्ली में इस समय 684 से ज्यादा कोरोना के एक्टिव मरीज हैं. जिसमें से 50 प्रतिशत से ज्यादा मामला सिर्फ दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिमी जिले का है.

दिल्ली में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 684 

बताया जा रहा है कि इन तीन जिलों में ही विदेश से आने वाले ज्यादातर यात्रियों का घर है. इसके अलावा लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने में भी ढिलाई बरती है. इसके साथ-साथ शादियों और पार्टियों जैसे समारोहों में कोरोना नियमों का उल्लंघन हुआ है. आपको बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 118 नए मामले सामने आए. वहीं एक मरीज की मौत हो गई. दिल्ली में कुल एक्टिव मामले बढ़कर 684 हो गए है, जिसमें से 336 मरीज होम आइसोलेशन में हैं. इसके अलावा 57 मरीज ठीक हुए हैं.

अब तक दिल्ली में कोरोना से 25,103 की मौत

दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,103 हो गया है. इसके साथ ही मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत दर्ज की गई है. स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली में कंटोनमेंट जोन की संख्या बढ़ाकर 204 कर दी है. दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14,42,633 हो गई है. 14,16,846 अब तक ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

COVID-19 Vaccination in Delhi: वैक्सीनेशन के मामले में दिल्ली का कमाल, 100 फीसदी लोगों को लगी पहली डोज

Delhi News: तीसरी लहर से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार के पास ऑक्सीजन, बेड और मैनपावर सहित क्या-क्या बंदोबस्त है, जानिए- पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget