एक्सप्लोरर

Bhopal News: 11वीं की छात्रा के साथ जूनियर स्टूडेंट ने किया रेप, 3 महीने बाद तबीयत बिगड़ी तब...

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना सामने आई है. जूनियर स्टूडेंट ने 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप किया है. यह खुलासा 3 महीने बाद हुआ है.

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी में एक नाबालिग के साथ रेप का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें जूनियर स्टूडेंट ने 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप किया है. यह खुलासा 3 महीने बाद उस समय हुआ जब छात्रा की तबियत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद हबीबगंज थाना पुलिस ने छात्र के विरुद्ध रेप का अपराध दर्ज कर लिया है. 

घटना के वक्त छात्रा के परिजन विवाह समारोह में गए थे

हबीबगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, साईं बाबा नगर में हाई सेकेंडरी स्कूल है. जहां पर कक्षा ग्यारहवीं में एक छात्रा अध्ययनरत किराना व्यापारी की पुत्री के साथ 22 अक्टूबर 2021 की रात उसी के विद्यालय की कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले छात्र ने रेप किया. घटना के वक्त छात्रा के परिजन विवाह समारोह में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे. इस बात की जानकारी लगने के बाद छात्र ने छात्रा के घर पहुंच कर उसका रेप किया.

तबियत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

आरोपी ने छात्रा को यह बात परिवार वालों को नहीं बताने के लिए धमकी भी दी. छात्रा ने अपने परिवार वालों से रेप की घटना छिपाए रखी लेकिन हाल ही में उसकी तबीयत बिगड़ गई. जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो महिला चिकित्सक ने परीक्षण के बाद बड़ा खुलासा कर दिया. महिला चिकित्सक ने बताया कि छात्रा के पेट में 3 माह का गर्भ है. इसके बाद परिवार वालों ने छात्रा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. छात्रा द्वारा बताए गए घटनाक्रम के बाद हबीबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई. इस मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक सुनीता सिंह कर रही है.

स्कूल में हुई दोस्ती के बाद मोबाइल से बढ़ी नजदीकी

छात्रा ने पुलिस को बताया कि दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र से उसकी स्कूल में दोस्ती हो गई थी. दोस्ती के बाद छात्र ने उससे बातचीत करने के लिए उसे मोबाइल उपहार में दे दिया. मोबाइल पर उनके बीच अक्सर बातचीत होती रहती थी. छात्रा ने 22 अक्टूबर को जब छात्रों को बताया कि उसके परिवार वाले शादी में गए हैं तो वह रात 12 बजे मोबाइल लेने के बहाने घर आ गया और उसने धमकी देकर रेप किया.

स्कूल से निकाली गई छात्र की जानकारी

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा को छात्र के बारे में अधिक जानकारी भी नहीं थी. छात्र के घर का पता भी स्कूल से मिला है. छात्रा केवल छात्र का नाम ही जानती थी. इस घटना के बाद छात्रा से वह अपना मोबाइल भी ले गया था. इसी वजह से उसे आरोपी छात्र के मोबाइल नंबर की भी जानकारी नहीं थी. अभी नाबालिग छात्र फरार बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Indore news: काजी या अन्य धर्म गुरु को किसी मसले पर कोर्ट की तरह आदेश देने का अधिकार नहीं- हाईकोर्ट

Indore Corona Cases: कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार इंदौर से राहत भरी खबर, फिर भी क्राइसिस कमेटी ने दी ये चेतावनी

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget