एक्सप्लोरर

Watch: मध्य प्रदेश को वंदे भारत की सौगात, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कर दी ये बड़ी मांग, जानें- क्या कहा?

Bhopal Indore Vande Bharat Express: इंदौर-भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन बुधवार 28 जून से सप्ताह में छह दिन चलेगी. इंदौर से सुबह 6.30 बजे रवाना होकर तीन घंटे में यह ट्रेन 9.35 बजे भोपाल पहुंचेगी.

Vande Bharat Train Indore: भोपाल से पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई जाने के करीब चार घंटे बाद बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन इंदौर करीब 3 बजे पहुंची. वही रास्ते में सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन में ट्रेन का जोरदार स्वागत भी किया गया. इधर इंदौर में वंदे भारत के स्वागत की तैयारी अलसुबह ही शुरू हो चुकी थी. जहां स्टेशन को फूलों से सजाया गया था. स्टेशन पर रेड कार्पेट बिछाकर ट्रेन का स्वागत किया गया.

आयोजन में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विधायक मालिनी गौड़ और आकाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे. इधर सांसद शंकर लालवानी उज्जैन से ही इस ट्रेन में सवार होकर इंदौर आए. जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म क्रमांक एक पर पहुंची, ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच ट्रेन की अगवानी की गई. 

'जरूरत अभी और भी है'
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर भोपाल वंदे भारत ट्रेन मिलने पर खुशी जताई, लेकिन इसे नाकाफी बताया. उन्होंने मंच पर उपस्थित सांसद शंकर लालवानी और उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया को इंगित करते हुए कहा कि हमें इतने पर ही संतुष्ट नहीं होना है. आगे इंदौर सूरत व अन्य शहरों के लिए भी वंदे भारत की सौगात मिले इसका प्रयास मिलकर करना है. 

'विमान से भी बेहतर सुविधाएं हैं वंदे भारत में'
वंदे भारत में सवार होकर इंदौर तक का सफर करने वाले सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि यह ट्रेन आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक होने के साथ ऐसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जो हवाई यात्रा में भी दुर्लभ है. यात्रियों से बातचीत में उन्होंने भी माना की यह ट्रेन सुविधाओं के मामले में बेजोड़ है.

ये है पूरा शेड्यूल
बता दें कि इंदौर-भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन बुधवार 28 जून से सप्ताह में छह दिन चलेगी. इंदौर से सुबह 6.30 बजे रवाना होकर तीन घंटे में यह ट्रेन 9.35 बजे भोपाल पहुंचेगी. वापसी में भोपाल से शाम 7.25 बजे रवाना होकर रात 10.30 बजे इंदौर आएगी. दोनों ओर इस ट्रेन का ठहराव केवल उज्जैन में होगा.

ये भी पढ़ें

ABP Cvoter Survey: बाबा बागेश्वर के बयानों का BJP-Congress में से चुनाव में किसे होगा फायदा? सर्वे में जनता ने चौंकाया

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget