एक्सप्लोरर

Bhopal: भोपाल में खास क्षेत्र के विकास के लिए मंजूर हुए 58 करोड़, जानें- कांग्रेस ने क्यों जताई नाराजगी?

एमपी में कांग्रेस विधायक भोपाल नगर निगम की मेयर से खफा हैं. एक खास विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए ज्यादा रुपये देने की मंजूरी को लेकर ये नाराजगी है. एक खास क्षेत्र का विकास करने का आरोप लगा रहे हैं,

Bhopal News:   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की नगर निगम सीमा में कुल पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, मगर विकास के लिए सबसे ज्यादा राशि नरेला विधानसभा क्षेत्र के लिए मंजूर किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. कुल 58 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. इस इलाके से महापौर मालती राय आती हैं और इस क्षेत्र के विधायक शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग हैं. नगर निगम महापौर परिषद की बैठक में नरेला क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 58 करोड़ की राशि मंजूर की गई है. अभी 21 जनवरी को होने वाली नगर परिषद की बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाने वाला भी है. इस बात को लेकर कांग्रेस विधायकों, पार्षदों ने महापौर पर हमला बोलते हुए शहर के क्षेत्रों से साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है.

पूरे नगर निगम की नहीं नरेला की महापौर

नरेला विधानसभा क्षेत्र के लिए 58 करोड़ रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए मंजूर किए जाने पर भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के विधायक पीसी शर्मा ने सख्त एतराज जताया है और कहा है कि टैक्स तो पूरा शहर देता है, वोट भी पूरे शहर की जनता ने दिया है, फिर विकास कार्य नरेला में ही क्यों हो रहे हैं ? वास्तव में महापौर पूरे नगर निगम की नहीं बल्कि नरेला की महापौर बन गई हैं.भाजपा के पार्षद और विधायक सीधे तौर पर तो कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं, इतना जरूर कहा जा रहा है कि नरेला में जरूरत अधिक होगी इसलिए वहां के लिए अधिक राशि मंजूर की गई, वैसे तो सभी क्षेत्रों के लिए राशि मंजूर की जा रही है.

नरेला में सबसे ज्यादा स्लम क्षेत्र  

महापौर मालती राय कहती हैं कि शहर में जहां भी विकास कार्य की आवश्यकता होगी. नगर निगम उसके लिए तैयार है. यदि नरेला का विकास होता है तो वह भी तो शहर का हिस्सा है. वहीं नरेला क्षेत्र के विधायक और राज्य सरकार में मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि सबसे ज्यादा स्लम क्षेत्र नरेला में है. बरसात में जल निकासी की सबसे अधिक समस्या भी इसी इलाके में रहती है.

ये भी पढ़ें :-Pathaan: फिल्म 'पठान' पर बयान देने वाले MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बैकफुट पर, जानें- अब क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget