एक्सप्लोरर

Pathaan: फिल्म 'पठान' पर बयान देने वाले MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बैकफुट पर, जानें- अब क्या कहा?

बीते दिनों में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पठान फिल्म को लेकर खूब बयान दिए थे. उन्होंने फिल्म के गाने के दृश्यों पर आपत्ति जताई थी. प्रधानमंत्री की नसीहत के बाद उनकी प्रतिक्रिया आई है.

बयानबाजी में मशहूर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) अब बैकफुट पर आ गए हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने फिल्मी बयानबाजी से तौबा कर ली है. हृदय परिवर्तन प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की कड़ी टिप्पणी के बाद हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) पर जारी विवाद के बीच बयानबाजी करने पर नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक (BJP National Executive Meeting) में पीएम मोदी की नाराजगी झेलने पड़ी. भोपाल में गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर शब्द, हर बात शिरोधार्य है. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रेरणादायी उद्बोधन दिया. कार्यकर्ता ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आए हैं.

फिल्मों पर बयानवीर नेताओं को पीएम मोदी की नसीहत

मिश्रा ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कोई कंपीटिशन नहीं है. बीजेपी एकतरफा जीतेगी. पार्टी चुनावों के लिए नहीं जन सेवा के लिए काम करती है. बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि, "एक नेता हैं जो फिल्मों पर बयान देते रहते हैं, उनके बयान टीवी पर चलते रहते हैं. उन्हें लगता है वे नेता बन रहे हैं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उन्हें फोन किया, लेकिन वे मानते नहीं हैं. क्या जरूरत है हर फिल्म पर बयान देने की." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहत को शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर की जा रही बयानबाजी से जोड़कर देखा गया.

बॉलीवुड बायकॉट गैंग को सरकारी संरक्षण नहीं मिलेगा!

बीजेपी नेताओं की तरफ से फिल्म को बॉयकॉट करने की धमकी दी जा रही थी. हालांकि पीएम मोदी ने भाषण के दौरान किसी फिल्म या नेता का नाम नहीं लिया. हाल ही में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान पर बयान दिए थे. बीजेपी नेताओं ने एक गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के भगवा कपड़े पहनने पर आपत्ति जताई थी. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण के कॉस्ट्यूम पर भड़क गए थे. उन्होंने कहा था कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं. उन्होंने पठान को मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित करने की धमकी भी दी थी. नरोत्तम मिश्रा के ताजा बयान से लगता है कि फिल्मों पर बीजेपी नेता और मंत्री सीधा प्रतिक्रिया देने से बचेंगे.

Watch: फोटो खींचने पर भड़की जया बच्चन! कहा- 'ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए', वायरल हुआ Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget