एक्सप्लोरर

बुजुर्गों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, धार्मिक स्थानों पर शुरू होंगे वृद्धाश्रम, मिलेंगी ये सुविधाएं

Bhopal News: उज्जैन, ओरछा, ओंकारेश्वर और चित्रकूट सहित अन्य धार्मिक स्थानों पर वृद्धाश्रम शुरू होंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुजुर्गों के लिए सुविधाएं मुहैया कराने का का निर्देश दिया.

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिवाली पर बुजुर्गों के लिए कई घोषणायें की. मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर वृद्धाश्रम संचालित किये जायेंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रशासन को उज्जैन, ओरछा, ओंकारेश्वर और चित्रकूट सहित अन्य धार्मिक स्थानों पर वृद्धाश्रम स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रशासन से बुजुर्गों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा. वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अस्पतालों में बेड की भी सुविधा मुहैया करायी जायेगी.

गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के आनंद धाम वृद्धाश्रम पहुंचे. उन्होंने बुजुर्गों के साथ दिवाली मनाई. इस अवसर पर उन्होंने कहा, ‘‘भगवान के बाद दूसरा स्थान माता-पिता का माना जाता है. हालांकि मेरे माता-पिता देवलोक चले गए हैं, लेकिन आनंद धाम आकर मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने माता-पिता के साथ ही हूं.’’ एक अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग को उज्जैन, ओरछा, ओंकारेश्वर और चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थानों पर वृद्धाश्रम स्थापित करने का निर्देश दिया.

दिवाली पर बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री मोहन ने किया ये ऐलान

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर सरकारी आनंदधाम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित रखें, खासकर उन लोगों के लिए जिनके बच्चे विदेश में काम करते हैं.

अधिकारी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राज्य में 83 वृद्धाश्रम चलाता है. बैतूल, गुना, झाबुआ, मुरैना, सिंगरौली, उमरिया, सतना, जबलपुर, खरगोन, टीकमगढ़ और सीधी में 11 नए वृद्धाश्रम स्थापित किए गए हैं. अब धार्मिक स्थलों पर भी वृद्धाश्रम स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया. आनंद धाम वृद्धाश्रम पहुंचने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का भव्य स्वागत किया गया. बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर काफी खुश नजर आये. मुख्यमंत्री ने आनंद धाम वृद्धाश्रम में दिवाली मनाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें-

एमपी उपचुनाव की कमान संभालेंगे कमलनाथ, बुदनी-विजयपुर क्षेत्र में कब से करेंगे प्रचार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget