एक्सप्लोरर

MP News: सीबीआई ने रिश्वत लेते BSNLअधिकारी को रंगे हाथों दबोचा, जूनियर की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Bhopal CBI Raid: राजधानी भोपाल में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर जनरल मैनेजर को पकड़ा है. रिश्वत मांगने की शिकायत उसके ही एक जूनियर ने सीबीआई में की थी.

Bhapal Bribe Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार (25 नवंबर) को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए बीएसएनएल कोर नेटवर्क के जनरल मैनेजर महेन्द्र सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. जनरल मैनेजर महेन्द्र सिंह बीएसएनएल के सुल्तानिया रोड स्थित ऑफिस में पदस्थ हैं. 

सीबीआई ने यह कार्रवाई बीएसएनएल के ही जूनियर टेलिकॉम ऑफिस अवध साहू की शिकायत पर की है. बताया जाता है कि महेन्द्र सिंह ने चार्जशीट में से नाम हटाने के लिए 40 हजार रुपए की डिमांड की थी. सीबीआई ने शिकायत की जांच के बाद मामला संज्ञान में लिया और जाल बिछाकर महेन्द्र सिंह को रंगे हाथों पकड़ा है. आरोपी जनरल मैनेजर ने शिकायतकर्ता को 15000 रुपये की पहली किश्त लेने के लिए बुलाया था. इस मामले की खबर फैलते ही विभाग में अफरा तफरी मच गई. 

चार्जशीट से नाम हटाने के मांग रहा था रिश्वत
दरअसल, सुल्तानिया रोड स्थित बीएसएनएल के आफिस में कार्यरत आरोपी जनरल मैनेजर महेंद्र सिंह के खिलाफ, इसी कंपनी में कार्य करने वाले एक जूनियर टेलीकॉम अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी मैनेजर एक चार्जशीट से उसका नाम हटाने के लिए 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था. विभाग की एक कार्रवाई में शिकायतकर्ता अवध साहू का भी नाम शामिल था. इस मामले की जांच आरोपी जनरल मैनेजर कर रहा था और शिकायतकर्ता का नाम हटाने के लिए उससे रिश्वत की मांग कर रहा था. शिकायतकर्ता से मिली सूचना के बाद सीबीआई की टीम अलर्ट हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी. 

जाल बिछाकर सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा
आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए सीबीआई ने जाल बिछाया. जिसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता से मांगी गई रकम 40 हजार रुपये में से, 15 हजार रुपये की पहली किश्त लेने के लिए बुलाया था. शिकायतकर्ता अवध साहू सीबीआई के कहे मुताबिक, रिश्वत की रकम लेकर जनरल मैनेजर के पास पहुंचा. इसी दौरान पहले से अलर्ट सीबीआई की टीम ने रेड कर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में सीबीआई की टीम ने शिकायतकर्ता अवध साहू सहित अन्य लोगों के स्टेटमेंट लेकर आगे जांच शुरू कर दी है. सीबीआई के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

Tiger Hunt: टाइगर स्टेट में बाघ का शिकार, बेचने के लिए निकाले नाखून और दांत फिर जला दी लाश

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget