एक्सप्लोरर

MP में 17 हजार थर्ड जेंडर ने भी ली बीजेपी की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया ये बड़ा दावा

MP News: वीडी शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों को 2 करोड़ 24 लाख मत प्राप्त हुए थे. इसलिए सदस्यता अभियान चलाकर डेढ़ करोड़ नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया.

MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर को खत्म हो गया. आज (16 अक्टूबर) प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में पत्रकार वार्ता आयोजित कर सदस्यता अभियान के आंकड़े जारी किए. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी ने अब तक 1 करोड़ 50 लाख 28 हजार 107 सदस्य बनाए हैं. बीजेपी के सदस्यता अभियान में 60 फीसदी युवा जुड़े हैं. वीडी शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों को 2 करोड़ 24 लाख मत प्राप्त हुए थे.

सदस्यता अभियान के तहत डेढ़ करोड़ नये लोगों को बीजेपी से जोड़ने का लक्ष्य था. बीजेपी ने पहले ही चरण में एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बना लिए थे. दूसरे फेज में कल रात तक प्रदेश में बीजेपी के 64 हजार 871 बूथों पर 3 लाख कार्यकर्ताओं ने 1 करोड़ 50 लाख 28 हजार 107 का आंकड़ा पार कर दिया है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य को पूरा कर इतिहास बनाने का काम हुआ है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 1 करोड़ 22 लाख 74 हजार 300 डिजीटल जानकारी फील की है.


MP में 17 हजार थर्ड जेंडर ने भी ली बीजेपी की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया ये बड़ा दावा

बीजेपी के अभियान का समापन

अन्य राज्यों के मुकाबले मध्य प्रदेश ने बहुत अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने गंभीरता के साथ संगठन का लक्ष्य पूरा किया. वीडी शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान का पहला चरण 2 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर तक चला था. दूसरा चरण 1 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर को समाप्त हुआ. सदस्यता अभियान के तहत हर जिले, मंडल में कार्यकर्ता मीटिंग करते थे. आईटी की टीम दिन रात 9 बजे सदस्यता अभिायन की जानकारी उपलब्ध कराती थी. 

17 हजार थर्ड जेंडर बने सदस्य

प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक सदस्यता अभियान में बीजेपी से 60 प्रतिशत युवा जुड़े हैं. खास बात है कि प्रदेश के 17 हजार थर्ड जेंडर ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है. शर्मा ने बताया कि बीजेपी राजनीति से दूर रहने वाले 1 लाख युवाओं को जनप्रतिनिधि बनने का मौका देगी. पत्रकार वार्ता के दौरान वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर भी तंज कसा.

उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि झूठ की राजनीति करने वालों को बताना चाहता हूं कि बीजेपी का कार्यकर्ता मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करते हुए संगठन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है. बीजेपी की असली ताकत कार्यकर्ता हैं. झूठ फैलाने वालों को जवाब देने की जरूरत नहीं. समाज में बहुत लोग कुछ न कुछ बोलते रहते हैं. वीडी शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता दुनिाया में भारत को बदनाम करने का काम करते हैं.

ये भी पढ़ें-

इंदौर के रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी, जानिए कैसे लगाया चूना?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
वोट चोरी और चंदा चोरी के बाद अब 'अंगूठा' चोरी के आरोप, कांग्रेस का दावा- मृतकों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget