एक्सप्लोरर

Bhojshala Survey: भोजशाला में 49वें दिन भी हुआ सर्वे, अब बौद्ध समाज भी पेश कर रहा दावा

Bhojshala Survey: धार की ऐतिहासिक भोजशाला कमाल मौला मस्जिद में सर्वे में गौतम बुद्ध की मूर्ति मिलने से विवादित इमारत के मालिकाना हक को लेकर हिंदू, मुस्लिम और अब बौद्ध समाज भी दावा पेश कर रहा है.

Bhojshala Survey: धार की ऐतिहासिक भोजशाला कमाल मौला मस्जिद में किए जा रहे सर्वे के दौरान निकल रही मूर्तियों और अन्य अवशेष इस बात को साबित करेंगे कि आखिरकार विवादित इमारत पर आधिपत्य किसका होना चाहिए यह निर्णय माननीय न्यायालय को लेना है, लेकिन पिछले दिनों सर्वे के दौरान यहां निकली एक मूर्ति जिसे गौतम बुद्ध की बताई जा रही है. उसको लेकर अब एएसआई के अधीन भोजशाला कमाल मौला मस्जिद के अधिपति को लेकर हिंदू, मुस्लिम समाज के अलावा बौद्ध समाज भी अपना दावा ठोक रहा है.

विवादित इमारत में गौतम बुद्ध की प्रतिमा की जानकारी लगते ही बौद्ध समाज और बुद्धिस्ट संगठन ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा जिसमें मांग की गई की भोजशाला कमाल मौला मस्जिद में सर्वे के दौरान निकली गौतम बुद्ध की मूर्ति को विवादित इमारत में स्थापित कर उसका नाम बौद्ध शाला किया जाए और बुद्ध पूर्णिमा 23 मई  2024 को  बोद्धिसत्व मनाने के लिए भोजशाला कमाल मौला मस्जिद में दिनभर बौद्ध वंदना करने की परमिशन दी जाए.

आपको बता दें कि उच्च न्यायालय इंदौर के आदेश पर धार की विवादित भोजशाला कमाल मौला मस्जिद के एकाधिकार को लेकर एएसआई की सर्वे टीम 22 मार्च से निरंतर विवादित इमारत के इतिहास को खोजने में जुटी हुई है. सर्वे का आज  49वां दिन था. आज एएसआई के 14 अधिकारी 22 मजदूरों के साथ भोजशाला कमाल मौला मस्जिद में सर्वे किया.
     
एएसआई सर्वे टीम इमारत के गर्भगृह के अलावा पश्चिम से दक्षिण क्षेत्र में दीवार की मिट्टी हटाने और लेवलीग का कार्य किया जा रहा है. इसके अलावा उत्तर में उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व में मिट्टी हटाने का कार्य किया गया.अगर हम बात करें इमारत के गर्भगृह की तो वहां भी पूरब से पश्चिम की ओर अंदर जो खुदाई की जा रही है.

खुदाई के दौरान जो दीवार दिखाई दे रही है उसकी अब तक नींव दिखाई नहीं दी है अब देखना होगा कि अंदर पूर्व से पश्चिम तक जो खुदाई की जा रही है वह और कितनी गहरी हो सकती है. सर्वे के दौरान भोजशाला कमाल मौला मस्जिद में अलग-अलग स्थान से बड़ी मात्रा में अवशेष भी मिल रहे हैं.
      
हिंदू पक्ष के पंडित गोपाल शर्मा के अनुसार 22 मार्च से चल रहे सर्वे में मिल रहे अवशेष हिंदू पक्ष के दावे को और मजबूत कर रहा है यहां निकल रहे अवशेषों में अधिकांश सनातनी धर्म से संबन्धित पाए गए हैं.
      
इधर मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद ने जो अवशेष निकल रहे हैं उसपर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि हो सकता है किसी जमाने में रा मटेरियल यहां लाकर डाला गया हो यह मॉन्यूमेंट के निर्माण का हिस्सा नहीं है.

(धार से साबिर खान की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget