एक्सप्लोरर

Bhind: गोरी सरोवर में कार गिरने के मामले में नया मोड़, प्रेमिका के नहीं आने पर प्रेमी ने उठाया था आत्मघाती कदम

Bhind Gori Sarovar Car Accident: भिंड के कोतवाली थाना प्रभारी शिवपाल यादव के मुताबिक 1 मई की रात 11 बजे के आसपास कार तेज गति से गौरी सरोवर में गिर गई थी.

Bhind Gori Sarovar: भिंड के गौरी सरोवर में कार गिरने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. कार चालक शराब के नशे में होने की वजह से हादसा नहीं हुआ था बल्कि जानबूझकर कार को गोरी तालाब में गिराया गया था. प्रेम प्रसंग के चलते राहुल नामक युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया था 1 सप्ताह बाद दुर्घटना के मामले में नया मोड़ आ गया है.

भिंड के कोतवाली थाना प्रभारी शिवपाल यादव के मुताबिक 1 मई की रात 11 बजे के आसपास मारुति वैन क्रमांक एमपी 30 बीसी 0 843 तेज गति से गौरी सरोवर में गिर गई थी. इस घटना को दुर्घटना मानते हुए पुलिस ने मामला जांच में लिया. घटना के समय यह भी बताया जा रहा था कि वाहन चालक राहुल दोहरे निवासी तिलक नगर फल मंडी भिंड ने शराब पी रखी थी. पुलिस ने आशंका जताई कि शराब के नशे में वाहन चालक राहुल आपा खो बैठा, जिसके बाद यह दुर्घटना घटित हुई लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है.

'जानबूझकर कार को गोरी सरोवर में गिराया था'
दुर्घटना के समय राहुल के साथ उसका मित्र कपूरा दोहरे और नीतू दोहरे भी मौजूद थे.  दोनों अब खुलकर सामने आ गए हैं. दोनों ने पुलिस को बताया है कि राहुल ने जानबूझकर कार को गोरी सरोवर में गिराया था. यह घटना प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दी गई. अब पूरा मामला दुर्घटना से आत्महत्या में तब्दील हो गया है. गौरतलब है कि इस घटना के बाद कार्य गोरी सरोवर में गिरने का सीसीटीवी भी सामने आया था.

प्रेमिका के नहीं आने से नाराज हो गया राहुल
दोनों दोस्तों ने पुलिस को बताया कि राहुल ने दुर्घटना इस घटना के पहले अपनी प्रेमिका को फोन लगाकर बुलाया था. प्रेमिका ने आने से इंकार कर दिया. इस बात से राहुल आग बबूला हो गया. उसने गौरी सरोवर के समीप गाड़ी को ले जाकर रोक दिया. वह कुछ देर तक विचार करने लगा और उसके बाद उसने तेज गति से कार दौड़ आते हुए गोरी तालाब में कूदा दी.

दोस्तों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई
जब राहुल प्रेमिका से बातचीत कर रहा था उस समय उसने यह भी कहा था कि अगर वह नहीं आएगी तो वह गाड़ी को तालाब में खुद आकर अपनी जान दे देगा. यह बात दोनों दोस्त भी सुन रहे थे. उन्हें पहले ही एहसास हो गया था कि राहुल आत्मघाती कदम उठा सकता है. इसी वजह से दोनों ही सचेत हो गए. दोनों ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई जबकि गौरी सरोवर में डूबने से राहुल की मौत हो गई थी. 

ये भी पढें: MP News: बागेश्वर धाम से 4 महीने में 21 लोग लापता, गायब होने वालों में 2 नाबालिग लड़की भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget