एक्सप्लोरर

एमपी के नक्सली इलाके बालाघाट में शांतिपूर्ण चुनाव कराना चुनौती, पैरा मिलिट्री की 50 कंपनियों ने संभाला मोर्चा

Lok Sabha Election: पुलिस अधीक्षक ने कहा नक्सली क्षेत्र में मतदान की चुनौती है. बीते दिनों हुए नक्सली एनकाउंटर के बाद नक्सली किसी गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं, लेकिन हमारा बल पूरी तरह से सतर्क है.

Balaghat Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर कल (19 अप्रैल) को पहले चरण में मतदान होने जा रहा है. 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से वोटिंग की शुरुआत हो जाएगी. निर्वाचन आयोग के लिए इन छह सीटों में सबसे ज्यादा बालाघाट के नक्सली क्षेत्रों में चुनाव कराना चुनौती है. दो दिन पहले से ही नक्सली क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कंपनियों को तैनात किया गया है. नक्सली क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए बालाघाट पुलिस को 50 कंपनी मिली है. पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ का कहना है कि हम बालाघाट क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए तैयार हैं. 

बालाघाट सिवनी संसदीय क्षेत्र में लगभग 2,321 बूथ है, जिसमें बालाघाट जिले के छह विधानसभा में 1,675 मतदान केंद्रों में लगभग 300 मतदान केन्द्र नक्सली दृष्टिकोण से संवेदनशील हैं. जिले के बैहर, परसवाड़ा और लांजी के इन नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान एक बड़ी चुनौती है. हालांकि, यहां मतदान को लेकर चुनाव आयोग द्वारा सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराए जाने का समय निर्धारित किया गया है.

100-100 जवानों की कंपनियां तैनात
नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर बालाघाट पुलिस को मिली 50 कंपनियों में सीएपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, मणिपुर एसएफ  की 100-100 जवानों की कंपनियां तैनात हैं. इसके अलावा जिले में नक्सली उन्मूलन में लगे हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और पुलिस बल के हजारों जवान यहां तैनात है. इन कंपनियों को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित कर पुलिस अफसरों ने प्रशिक्षित किया है. 

बिना डरे लोग करेंगे मतदान
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के अनुसार नक्सली क्षेत्र में मतदान की चुनौती है और बीते दिनो में हुए नक्सली एनकाउंटर के बाद नक्सली किसी गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं, लेकिन हमारा बल पूरी तरह से सतर्क है. साथ ही लगातार नक्सली क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग जारी है. चुनाव में मतदान को लेकर हमें 50 सुरक्षाबलों की कंपनी मिली है.

एक कंपनी में 100 का बल रहता है, जिससे जिले को अच्छा फोर्स मिला है. हम लगातार लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं कि सुरक्षा के माहौल में बिना किसी भय और निष्पक्षता के साथ मतदाता मतदान करें, उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी बालाघाट पुलिस की है.

बालाघाट संसदीय क्षेत्र में 18 लाख मतदाता
बता दें बालाघाट संसदीय क्षेत्र में 18 लाख से ज्यादा मतदाता हैं. बालाघाट सिवनी निर्वाचन क्षेत्र में 2,321 मतदान केंद्र बनाये गये है, जिसमें 18 लाख 71 हजार 270 मतदाता मतदान करेंगे. इसमें  9 लाख 29 हजार 434 पुरुष और 9 लाख 41 हजार 821 महिला और 15 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग निर्वाचन में करेंगे. लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 2037 सर्विस वोटर्स, 68.85 ईपी रेसियों, 1014.21 जेंडर रेसियों, 15402 दिव्यांग मतदाता और 85 साल से अधिक के 6112 मतदाता हैं.

यह भी पढे़ं: पहले चरण में MP के दो सांसदों की किस्मत दांव पर, आसान नहीं नकुलनाथ और कुलस्ते की राह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Embed widget