एक्सप्लोरर

सियासत ने पति-पत्नी को किया जुदा, BSP प्रत्याशी कंकर मुंजारे ने छोड़ा अपना घर, झोपड़ी में रहेंगे पूर्व सांसद

Lok Sabha Election 2024: बालाघाट से सपा के लोकसभा उम्मीदवार, पूर्व विधायक और सांसद कंकर मुंजारे ने कहा कि वह 19 अप्रैल को मतदान के बाद घर लौट आएंगे. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों एक साथ रहे थे.

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: राजनीति जो करा दे सो कम है. अब इस सियासत ने पति-पत्नी को जुदा कर दिया है. दरअसल बालाघाट से बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे ने अपनी कांग्रेस विधायक पत्नी अनुभा मुंजारे के घर न छोड़ने पर खुद ही घर छोड़ दिया है. बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे ने अपनी विधायक पत्नी से सहयोग मांगा था.

लेकिन पत्नी ने पार्टी के खिलाफ जाने से साफ इंकार कर दिया था. ऐसे में दंपत्ति ने चुनाव तक अलग-अलग रहने का फैसला लिया है. इसी फैसले के तहत पत्नी के घर नहीं छोड़ने पर पति कंकर मुंजारे ने अपना घर छोड़ दिया है. 

फैसला पर अमल कर रहे है अमल 
सिद्धांत और उसूलों की राजनीति के लिए जिले में पहचाने जाने वाले पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने अंततः: अपने फैसले पर कायम रहते हुए 5 अप्रैल की रात लोकसभा चुनाव तक घर छोड़ दिया. रात में ही घर से चले जाने के सवाल पर उनका कहना है कि उन्होंने जो फैसला लिया था उस पर अमल कर रहे है. 

विधायक अनुभा मुंजारे बाहर गई थी और आज लौटने के बाद उन्होंने कांग्रेस के लिए भरवेली में बैठक ली. वह सिद्धांतों की राजनीति करते है, राजनीति में साफ सुथरापन और शुचिता होनी चाहिए. ऐसा कभी नहीं हो सकता कि एक ही घर में दो पार्टी के लोग रहे, इससे आने वाली पीढ़ी को क्या संदेश जाएगा.

झोपड़ी से होगा चुनावी संचालन
पूर्व सांसद मुंजारे ने कहा कि हालांकि खंडाला में बनी मेरी झोपड़ी से ही चुनाव करुगा, लेकिन हमने जो बोला था, वह कर रहे है, हमारे साथियों ने अपने घर चलने कहा लेकिन हम अब झोपड़ी से ही अपना चुनाव संचालन करेंगे. बसपा प्रत्याशी मुंजारे का कहना है कि मेरे मतदाता गांव में रहते है, उन्हें कोई दिक्कत नहीं तो मुझे क्यों दिक्कत होगी. उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि जनता, हम पर विश्वास करेगी. 

बोरिया-बिस्तर लेकर पहुंचे मुंजारे
बता दें बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे ने पहले ही कहा था कि चुनाव तक विधायक श्रीमति मुंजारे घर छोडक़र चली जाएं. लेकिन उनके घर नहीं छोडऩे पर गत दो अप्रैल को उन्होंने स्वयं घर छोडक़र गांगुलपारा तालाब के पास झोपड़ी में जाने की बात कही थी, जिसके बाद अंतत: पांच अप्रैल की रात वह घर से अपना बोरिया बिस्तर लेकर झोपड़ी में रहने चले गए है.

घर छोड़ते वक्त पूर्व सांसद भावुक नजर आए और घर से निकलने के बाद एक बार, मुढक़र अपने घर को जरूर देखा, जहां से वह अब तक चुनाव प्रचार कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनाव में ऐसे मदद कर रहे बेटे महाआर्यमन, कहा- 'हम राजनीति में हों न हों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget