एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: पंडित प्रदीप मिश्रा के गृहजिले पहुंचेंगे बागेश्वर धाम के महंत, पहली बार सीहोर आएंगे धीरेंद्र शास्त्री

Dhirendra Krishna Shastri News: ऐसा पहली बार हो रहा है जब बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सीहोर आ रहा हैं. वे रेहटी में आयोजित एक महायज्ञ समारोह में शिरकत करने वाले हैं.

Dhirendra Krishna Shastri in Sehore: मध्य प्रदेश सहित देश भर में फिलहाल बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का जबरदस्त बोलबाला है. अब तक देखने में आ रहा था कि पंडित प्रदीप मिश्रा छतरपुर जिले नहीं गए, जबकि बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी अब तक पंडित प्रदीप मिश्रा के गृह जिले सीहोर में नहीं आए थे. हालांकि, पहली बार धीरेंद्र शास्त्री सीहोर आ रहे हैं. सीहोर जिले के रेहटी में आयोजित महायज्ञ में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शामिल होंगे. आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. 

बता दें, बुदनी विधानसभा क्षेत्र के रेहटी में मां नर्मदा कल्पवास सेवा समिति द्वारा जाजना मागांव के नर्मदा नदी के उत्तर पर स्थित जुगला टापू पर 27 कुंडीय शिवशक्ति नक्षत्रात्मक रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है. धार्मिक आयोजन 29 अप्रैल से पांच मई तक आयोजित होंगे. आयोजन समिति के संयोजक मेघराज यादव और नरेंद्र यादव के अनुसार यह धार्मिक आयोजन स्वामी रामभद्राचार्यजी महाराज एवं 1008 श्री महामंडलेश्वर बालयोगी बालकृष्ण दासजी महाराज के सानिध्य में होगा. आयोजन समिति के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की शुरुआत हो गई है. 

गणेश पूजन से होगी शुरुआत
आयोजन समिति के अनुसार कलश यात्रा और गणेश पूजन के साथ धार्मिक आयोजन की शुरुआत होगी. इसके बाद रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा की शुरुआत होगी. श्री राम कथा का वाचन यज्ञाचार्य डॉ. अरविंदाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा. 

दो मई को आएंगे धीरेंद्र शास्त्री
आयोजक लच्छीराम यादव, स्वरूप सिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह यदुवंशी, संजू यदुवंशी ने बताया कि सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में दो मई को छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आएंगे. आयोजन की भव्यता देखते हुए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: MP News: कर्मचारियों को सरकार पर नहीं, धीरेंद्र शास्त्री पर भरोसा? संविदाकर्मियों ने बागेश्वर धाम में लगाई अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
LIVE: दतिया से आया नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा- आज उमस बहुत है, लेकिन...
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget