एक्सप्लोरर

MP News: कर्मचारियों को सरकार पर नहीं, धीरेंद्र शास्त्री पर भरोसा? संविदाकर्मियों ने बागेश्वर धाम में लगाई अर्जी

MP Contract Workers Protest: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मी 18 अप्रैल से भूख हड़ताल पर हैं. छतरपुर जिले के संविदा कर्मचारियों ने बागेश्वर धाम पहुंचकर नियमितिकरण के लिए अर्जी लगाई है.

Dhirendra Krishna Shastri News: मध्य प्रदेश के दोनों ही प्रसिद्ध कथा वाचक सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) और बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की श्रद्धालुओं में तो पेठ बनती ही जा रही है, लेकिन अब यह दोनों ही कथावाचक एमपी के सरकारी कर्मचारियों का भी भरोसा बनते जा रहे हैं. 

बीते दिनों संविदा कर्मचारियों ने अपनी कई मांगों को लेकर सीहोर के कुबेरेश्वर धाम पर दर्शन कर अपने धरना आंदोलन की शुरुआत की थी. वहीं, अब छतरपुर में संविदा कर्मचारियों ने बागेश्वर धाम पहुंचकर अर्जी लगाई है. कुल मिलाकर अब एमपी के सरकारी कर्मचारियों को सरकार से ज्यादा बागेश्वर धाम और कुबेरेश्वर धाम पर भरोसा हो चला है.

बता दें, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों के द्वारा प्रदेश संगठन के आवाहन पर 18 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल चल रही है. अपने आंदोलन की शृंखला में छतरपुर जिले के संविदा कर्मचारियों ने बागेश्वर धाम पहुंचकर नियमितिकरण के लिए अर्जी लगाई. संविदा कर्मचारियों ने बताया कि अब हमें सरकार से ज्यादा बागेश्वर धाम पर विश्वास है. हमें आशीर्वाद के रूप में नियमितिकरण का आशीर्वाद जरूर मिलेगा.

आश्वासन के बीते तीन महीने
संगठन के सदस्यों के अनुसार, 15 दिसंबर 2022 से हमने नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी. 22 दिन हड़ताल चलने के बाद हमें सरकार से आश्वासन मिला था कि एक महीने के अंदर सभी मांगें पूरी कर दी जाएंगी, लेकिन आश्वासन के पूरे तीन महीने बीत गए हैं और सरकार ने अब तक हमारी सुध नहीं ली है.

फिर शुरू की हड़ताल
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दीपेश नायक ने बताया कि सरकार को आश्वासन याद दिलाने के लिए हमने 18 अप्रैल से फिर क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत की है. कर्मचारियों ने बताया कि न वित्त मंत्री सुन नहीं रहे, सरकार केवल आश्वासन दे रही है. विधानसभा में प्रश्न के दौरान सरकार द्वारा गुमराह करके जवाब दिए गए. हम अब दर दर भटकते-भटकते थक गए थे और हमने बागेश्वर धाम मे अर्जी लगाना उचित समझा. सोचा बालाजी सरकार सभी की सुनते हैं तो हमारी भी सुनेंगे और प्रदेश के मामा शिवराज सिंह को सद्बुद्धि प्रदान करेंगे.

यह भी पढ़ें: MP News: गेहूं के समर्थन मूल्य पर राजनीति तेज, जीतू पटवारी बोले- 'BJP हो या कांग्रेस दोनों को रवाना कर देना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget