एक्सप्लोरर

Parvati Arya Death: एशिया की पहली महिला ट्रक ड्राइवर पार्वती आर्य का निधन, हिम्मत, त्याग और समर्पण की मिसाल का अंत

एशिया की पहली महिला ट्रक ड्राइवर पार्वती आर्य नहीं रहीं. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित थीं और कांग्रेस की नेता भी थीं.

Parvati Arya Death: राष्ट्रपति पुरस्कार पा चुकी एशिया की पहली महिला ट्रक ड्राइवर ‘पार्वती आर्य’ का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. पार्वती पिछले कई महीनों से बीमार थीं. पार्वती मध्यप्रदेश के मंदसौर की रहने वाली थीं. बचपन में ही पिता की मौत हो गई थी. 8 बहनों और 3 भाइयों की देखभाल की जिम्मेदारी ने उन्हें ट्रक ड्राइवर बना दिया.

आर्थिक तंगी को खत्म करने की ठान चुकी पार्वती आर्या ने, जब ट्रक चलाने की ठानी तो कई समस्याएं भी आ खड़ी हो गईं. उन दिनों महिलाओं के लिए ट्रक का लाइसेंस बनवाना काफी कठिन काम था. आरटीओ के अफसर भी भरोसा नहीं कर पा रहे थे कि एक महिला ट्रक चला पाएगी. ऐसे में कहा जाता है कि पार्वती ने अफसरों से कहा था कि जब इंदिरा गांधी देश चला सकती हैं तो वह ट्रक क्यों नहीं चला सकती.

कहते हैं जहां हिम्मत होती है, वहां हर परेशानी घुटने टेक देती है. और यही पार्वती के साथ भी हुआ. ट्रक का ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद वह एशिया की पहली ट्रक ड्राइवर बन गई थीं. उनके काम को काफी सराहा गया. पार्वती का सफर शुरू हो चुका था. हिम्मत की बात ये कि उन्होंने लोकल मंदसौर या आसपास में ही ट्रक नहीं चलाया. बल्कि माल ढुलाई की और देश के एक से दूसरे छोर तक लंबी दूरी तय की. पार्वती को तत्कालीन राष्ट्रपति जैलसिंह ने पुरस्कृत था. बाद में वह कांग्रेस से भी जुड़ गईं. साल 1990 में कांग्रेस ने उन्हें विधानसभा का टिकट भी दिया. लेकिन वह हार गईं. इसके बाद ज़िला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने में कामयाब हुईं. वह दो बार पंचायत सदस्य रहीं.

पार्वती आर्या का मंदसौर में अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुक्तिधाम पर परिवार ने उन्हें मुखाग्नि दी. श्मशान घाट पर आयोजित एक शोक सभा में मौजूद लोगों ने उन्हें एक साहसी और शक्तिशाली महिला बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget