एक्सप्लोरर

अशोकनगर की घटना के बाद एक्शन में CM मोहन यादव, SP पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Bhopal News: मध्य प्रदेश में लगातार सामने आ रहे अपराध के मामलों के बीच आज मुख्यमंत्री मोहन यादव पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक की.

Bhopal News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को भोपाल स्थित पीएचक्यू पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की. वहीं अशोकनगर में हुई घटना को लेकर सीएम डॉ. यादव ने एसपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए, इसके साथ ही इछावर थाना प्रभारी को भी प्रक्रिया अनुसार निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. 

दरअसल, इन दिनों प्रदेश में अपराध के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. सागर में चाचा की मौत के बाद भतीजी के आत्महत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि आज अशोकनगर में अपराधियों ने तलवारे लहराते हुए युवती के घर में घुस गए और उसे बाहर खींचकर ले आए साथ ही युवती के परिजनों के साथ मारपीट भी की. मोहल्लों के आक्रोश के बाद आरोपी युवती को वहीं छोड़कर भाग निकले. क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम डॉ. यादव पुलिस मुख्यालय पर पहुंचे और पुलिस अफसरों के साथ बैठक आयोजित कर दिशा निर्देश दिए.

अपराध की घटना पर कांग्रेस हमलावर
बता दें अशोकनगर में एक 22 वर्षीय युवती से रेप का मामला सामने आया है, जहां युवक रेप कर रहा था तो वहीं दूसरा युवक वीडियो बना रहा था. युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई. जब युवती का रिश्ता कहीं और तय हुआ तो आरोपियों तलवार लहराते हुए आए और युवती को उसके घर में से उठा लिया. यही नहीं युवती के परिजनों को बुरी तरह पीटा. 

वहीं जब चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए तो आरोपियों ने तलवार लहराते हुए मोहल्ले वालों को भी धमकाने का प्रयास किया, लेकिन जब मोहल्ले वालों की संख्या बढ़ती गई तो अपराधी युवती को वहीं छोड़कर भाग निकले. 

इधर बढ़ती घटनाओं को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी ट्वीट कर सरकार से सवाल पूछे हैं. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक्स अकाउंट पर लिखा, "शायद आप पहले गृहमंत्री होंगे, जिसके कार्यकाल में इतनी शान से इतने अपराध हो रहे हैं. सिस्टम में जड़ों तक, बहुत गहरे से समा गई, निर्लज्जता ही अपराधियों को इतना निर्भय बनाती है. क्या मध्य प्रदेश में पुलिस है. यदि है तो कहां है, क्यों है. पुलिस का काम कौन देख रहा है. जनता को किसके भरोसे छोड़ रखा है. क्या कोई जिम्मेदारों से जवाब मांग रहा है. क्या कोई गलतियों पर सवाल कर रहा है."

ये भी पढ़ें

'6 लाख नहीं दिए तो तुम्हारे परिवार के साथ...', मंदसौर में रंगदारी के लिए कपड़ा व्यापारी के पार्टनर ने रची साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget