एक्सप्लोरर

कमलनाथ के 'हाथ' खाली? अशोक सिंह बने कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार तो क्या बोले पूर्व CM?

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से अशोक सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया. माना जा रहा था कि कमलनाथ राज्यसभा जाना चाहते थे.

Ashok Singh News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कमलनाथ को राज्यसभा का उम्मीदवार न बनाकर अशोक सिंह को कैंडिडेट घोषत किया. इस तरह से पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर चल रहे सस्पेंस को भी खत्म कर दिया. कांग्रेस ने बुधवार (14 फरवरी) को अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया. उम्मीदवार के एलान होने के बाद कलमनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अशोक सिंह को शुभकामनाएं दीं.

कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, "मध्य प्रदेश से श्री अशोक सिंह को कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ."

अशोक सिंह ग्वालियर से आते हैं. वह ग्वालियर लोकसभा सीट पर लगातार तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं. ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में उनका मजबूत राजनीतिक आधार है. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों उच्च सदन के लिए अशोक सिंह के नाम पर सहमत हो गए हैं. अशोक सिंह कांग्रेस के धनी नेता हैं. उन्होंने हमेशा चुनावों के दौरान पार्टी और अन्य उम्मीदवारों को फंड दिया है.

कांग्रेस को भले ही पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अन्य क्षेत्रों की तुलना में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में काफी बेहतर प्रदर्शन किया.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने और पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह के भिंड निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव हारने के बाद, कांग्रेस ने इस क्षेत्र से एक वरिष्ठ नेता को आगे बढ़ाया.

पार्टी के एक नेता ने कहा कि अशोक सिंह ने कांग्रेस को कई साल दिए हैं, यही वजह हो सकती है कि पार्टी ने उनकी सेवा को स्वीकार किया. दूसरा, वह ऐसे नेता हैं जिन्हें सभी गुटों-कमलनाथ और दिग्विजय सिंह-का समर्थन हासिल है. चर्चा थी कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ राज्यसभा की दौड़ में हैं. हालांकि, कांग्रेस ने अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाकर अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है.

Rajya Sabha Election: बंशीलाल गुर्जर को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने एक तीर से साधे दो निशाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget