एक्सप्लोरर

MP के यूनिवर्सिटी में शुरू होगा AI कोर्स, क्या है फीस?

MP News: मध्य प्रदेश के 55 जिलों के कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दो सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे. यह पाठ्यक्रम निःशुल्क है और इसमें प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्रों का चयन होगा.

AI Course Will Start In MP: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का लगातार दिनचर्या में बढ़ रहे उपयोग की वजह से अब इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जा रहा है. मध्य प्रदेश के 55 जिलों के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के साथ-साथ 13 शासकीय स्वशासी महाविद्यालय में इसे शामिल किया जा रहा है. फिलहाल एआई के दो सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं.  

मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप अब उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिनटेक विथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम से दो सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में इस कोर्स को कराया जाएगा. सबसे बड़ी बात यह है कि यह पाठ्यक्रम पूरी तरह निशुल्क है. इसमें विद्यार्थियों को प्रवेश लेने के लिए एक परीक्षा भी देना होगी. 

कौशल मनी के तौर पर करने पड़ेंगे 1000 रुपये जमा
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उनका पाठ्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा.  इसके लिए विद्यार्थियों को 1000 रुपये कौशल मनी भी जमा करना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में दैनिक जीवन में भी एआई का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है. इस पाठ्यक्रम के जरिए रोजगार के नए साधन भी उपलब्ध होंगे. इस पाठ्यक्रम का समय 90 घंटे का रखा गया है. विद्यार्थियों को दोनों में से एक पाठ्यक्रम का चयन करना पड़ेगा.

आईआईटी दिल्ली के सहयोग से शुरू हो रहा है पाठ्यक्रम
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पाठ्यक्रम को शुरू करने में 1 से 2 महीने का वक्त लग सकता है. हालांकि संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े दोनों पाठ्यक्रम को आईआईटी दिल्ली के सहयोग से संचालित किया जाएगा. इस पाठ्यक्रम में फिलहाल सीमित संख्या में विद्यार्थियों को स्थान मिलेगा. अभी प्रत्येक महाविद्यालय में दोनों सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 8-8 सीट निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ें: शिप्रा नदी में बाढ़, महाकाल के भक्तों की चिंता- कहां होगा पालकी का पूजन? कलेक्टर ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget