एक्सप्लोरर

MP News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए आरोप

MP News: महिला को 15 अगस्त पर बेस्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पुरस्कार मिला था. महिला के भाई ने उसके ससुराल वालों पर उसकी बहन को पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा में पदम नगर थाना क्षेत्र के कोरगला ग्राम में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव कुएं में तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मेरे मोक्ष के लिए गाय दान कर देना. मैं अपनी अल्सर की बीमारी से परेशान हूं इसलिए अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं और इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए.

महिला के भाई ने ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार
हालांकि महिला के भाई ने इस पर संदेह जताया है और बहन की आत्महत्या के लिए उसके ससुराल वालों को कठघरे में खड़ा किया है. महिला के भाई ने कहा कि उसकी बहन को  ससुराल वालों ने परेशान कर रखा था. उसका इलाज करा कर यह दिखाया कि वह पागल हो गई है जबकि मेरी बहन पुरस्कृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी.

15 अगस्त को मिला था बेस्ट आंगनबाड़ी का अवॉर्ड
घटना खंडवा के थाना पदमनगर क्षेत्र में ग्राम डिगरिश की है जहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सपना सेन (40) का शव शुक्रवार गांव को एक कुएं में तैरता मिला. मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का पति देवेंद्र सेन खंडवा शहर में सैलून चलाता है. शुक्रवार को जब पति घर लौटा तो पत्नी गायब मिली. पति ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. देर रात गांव के पास ही कुएं में सपना का शव मिला. सपना की 10 और 8 साल की दो बेटियां हैं. सास भी गांव की ही आंगनबाड़ी में सहायिका है. सपना को दो साल पहले 15 अगस्त के दिन जिले की बेस्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का अवॉर्ड मिला था.

पागल को कैसे मिला बेस्ट आंगनबाड़ी का अवॉर्ड
महिला के भाई महेंद्र सेन ने कहा कि उसकी बहन को उसके ससुराल वाले परेशान किया करते थे. वे हम से पैसे मांगते थे. हमने उन्हें जेवर भी दिए. महेंद्र ने कहा कि उसकी बहन आंगनबाड़ी थी, लेकिन ये उसे उसका ही पैसा नहीं देते थे. महेंद्र ने कहा कि उन्होंने मेरी बहन को पहले मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया और फिर पागल साबित करने के लिए उसका इलाज कराया. जब वह पागल थी तो उसे बेस्ट आंगनबाड़ी का अवॉर्ड कैसे मिला.

वहीं इस पूरी घटना को लेकर पदमनगर थाने के टीई केडी तिवारी ने बताया कि पति देवेंद्र ने सपना के लापता होने की सूचना दी थी. बताया था कि सपना शुक्रवार सुबह 10 बजे खंडवा कलेक्ट्रेट जाने के लिए स्कूटी से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी. रात 10 बजे सपना का शव ग्राम कोरगलां में खेत में बने कुएं में मिला.

यह भी पढ़ें:

MP: भिंड में फायरिंग कर दबंगई दिखाने वाला बदमाश गिरफ्तार, 2 दिन पहले सामने आया था वीडियो

Swachh Survekshan 2022: स्वच्छता के मामले में इंदौर फिर बना सिरमौर, लगातार छठी बार हासिल किया देश में नंबर वन का ताज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget