एक्सप्लोरर

Ambedkar Controversy: 'अमित शाह इस्तीफा क्यों...', अंबेडकर विवाद पर बोलीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत

Ambedkar Controversy: सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अमित शाह के अंबेडकर पर दिए गए बयान को कांग्रेस जनता तक ले जाएगी. उन्होंने पत्रकार वार्ता में अमित शाह के बयान को सुनाते हुए गंभीर आरोप लगाए.

Ambedkar Controversy News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर सियासी बवाल जारी है. कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इंदौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाए. श्रीनेत ने दावा किया कि दोनों ने सोशल मीडिया कंपनियों को पत्र लिखकर अमित शाह के विवादित बयान वाला वीडियो हटाने की मांग की है, लेकिन सभी सोशल मीडिया कंपनियों ने बयान हटाने से मना कर दिया है.

उन्होंने संसद भवन में बीजेपी सांसदों से धक्का-मुक्की किए जाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की. कांग्रेस की नेता ने कहा कि बीजेपी सिर्फ दिखावा कर रही है. उन्होंने अमित शाह के बयान को पत्रकारों को सुनाते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स से मेल मिलने की जानकारी दी. श्रीनेत के मुताबिक मेल में बताया गया कि गृह मंत्रालय और आईटी मंत्रालय ने चिट्ठी भेजी है. चिट्ठी में कानून के हवाले से वीडियो को हटाने की अपील की गई.

सुप्रिया श्रीनेत सवाल उठाया कि ऐसा कौन सा कानून वीडियो के संबंध में उल्लंघन कर रहा है. जबकि जो कुछ भी अमित शाह ने कहा, वही राज्यसभा की उनकी स्पीच में था. कांग्रेस की नेता के मुताबिक अमित शाह ने राज्यसभा की स्पीच में खुद कहा था कि आजकल एक फैशन हो गया है, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अगर भगवान का नाम इतने बार लिया होता तो स्वर्ग मिल जाता. इस बयान में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. इसे जैसा था, वैसा ही प्रस्तुत किया गया है.

अमित शाह इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं- सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि अमित शाह को अब इस बात का जवाब देना है कि ऐसा अपराध करने के बाद भी माफी क्यों नहीं मांग रहे हैं, इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं. श्रीनेत ने कहा कि अंबेडकर विवाद की लड़ाई कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को कांग्रेस जनता के बीच भी ले जायेगी. उन्होंने कहा कि अमित शाह का भाषण पेज नंबर 344 पर है. बयान को क्या तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. हमने उनके बयान को जस का तस सुनाया है, जो बात उन्होंने संसद में कही है. 

ये भी पढ़ें- 'धार्मिक शहर होने के चलते बूचड़खाना खोलने की अनुमति नहीं देना अस्वीकार्य', MP हाई कोर्ट की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget