एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा उपचुनाव में हारने के बाद भी क्यों उत्साहित है कांग्रेस? समझें वोटों का गणित

MP By-Election Result: अमरवाड़ा उपचुनाव की मतगणना के दौरान काफी उलटफेर देखने को मिला. यहां पहले से चौथे राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी जबकि चौथे से 17वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे थे.

MP Assembly By-Election Results 2024: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कमलेश प्रताप शाह ने जीत दर्ज की है. हालांकि, बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह नोटा से भी कम वोटों से जीते हैं. यहां नोटा पर 3,403 वोट पड़े हैं, जबकि कमलेश शाह सिर्फ 3 हजार 27 वोटों से जीते हैं. वहीं सात महीने में पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उतरे कमलेश प्रताप शाह ने 20 हजार 86 वोटों से जीत दर्ज की थी. 

इस उपचुनाव में कम वोटों से हुई कमलेश शाह की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में ज्यादा उत्साह नजर नहीं आ रहा है, तो वहीं कांग्रेस भी ज्यादा दुख नहीं मना रही है. बता दें शनिवार को पीजी कॉलेज में उपचुनाव की मतगणना हुई. मतगणना के दौरान काफी उलटफेर देखने को मिला. पहले से चौथे राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह आगे चल रहे थे, जबकि चौथे से 17वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे थे. हालांकि, आखिरी तीन राउंड में बीजेपी प्रत्याशी ने बढ़त बनाई और यह चुनाव जीत लिया है.
 
13 राउंड में कांग्रेस रही आगे
अमरवाड़ा उपचुनाव की मतगणना काफी उलटफेर वाली रही. यहां कुल 20 राउंड मतगणना हुई, जिसमें से 13 राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी आगे चले, जबकि सात राउंड बीजेपी प्रत्याशी आगे रहे. शुरुआत में एक से चार राउंड और आखिरी के 18, 19 और 20वें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह आगे रहे. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 5वें राउंड से लेकर 17वें राउंड तक लगातार आगे ही रहे. 

किसे कितने वोट मिले?
विधानसभा उप निर्वाचन के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नंबर 123 अमरवाड़ा में नोटा सहित 10 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह को कुल 83 हजार 105 मत प्राप्त हुए और वो अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 3027 मतों से विजयी रहे. इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी धीरन शाह सुखरामदास इनवाती को 80 हजार 78, अहिंसा समाज पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रदीप तेकाम को 2268 वोट मिले.

वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी देवीराम उर्फ देवरावेन भलावी को 28 हजार 723, जनसेवा गोंडवाना पार्टी के प्रत्याशी एडोकेट राजकुमार सरयाम को 749, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी की प्रत्याशी रीता मरकाम को 594, निर्दलीय प्रत्याशी अतुल राजा उईके को 2232, निर्दलीय प्रत्याशी पवन शाह सरयाम को 809, निर्दलीय प्रत्याशी शोभाराम भलावी को 1530 और नोटा को 3403 मत प्राप्त हुए.
 
हारने के बाद भी क्यों खुश है कांग्रेस?
अमरवाड़ा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है. हार मिलने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि यह लोकप्रियता और लोकतंत्र की स्वस्थ परम्पराओं पर प्रबंधन मैनेजमेंट की विजय है. शासन, सत्ता और पैसे के दुरुपयोग के बावजूद भी कम अंतर नैतिक पराजय है.

ये भी पढ़ें- Mandsour News: पति से विवाद के बाद चार बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, चारों बच्चों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget