एक्सप्लोरर

MP: मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, बदल गया अलीराजपुर जिले का नाम, जानें- किस नाम से जाना जाएगा?

Alirajpur Name Change: अलीराजपुर जिले का नाम अब आधिकारिक रूप से आलीराजपुर हो गया है. गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर इसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया.

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर (Alirajpur) जिले का नाम अब आधिकारिक तौर पर आलीराजपुर (Aalirajpur) कर दिया गया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय से अनापत्ति पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने राजस्व विभाग की अधिसूचना जारी कर दी है. 

यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है, यानी अब सभी सरकारी दस्तावेज और रिकॉर्ड इसी नाम से दर्ज होंगे. जिले के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया कोई अचानक फैसला नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत साल 2012 में हुई थी. 

क्यों बदला गया जिले का नाम?

2012 में तत्कालीन प्रभारी मंत्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक हुई थी, जिसमें यूनिवर्सल सृजन जनसेवा संस्था ने अलीराजपुर का नाम बदलकर आलीराजपुर करने का ज्ञापन सौंपा था.

संस्था ने तर्क दिया था कि “आलीराजपुर” नाम जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को अधिक सटीक रूप से दर्शाता है. बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर शासन को भेजा गया था।

केंद्र से मिली मंजूरी

राज्य सरकार ने समय-समय पर प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए इसे भारत सरकार के गृह मंत्रालय को भेजा. लंबे समय से लंबित इस मामले पर 21 अगस्त 2025 को गृह मंत्रालय ने सहमति देते हुए अनापत्ति पत्र जारी कर दिया.

MP: मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, बदल गया अलीराजपुर जिले का नाम, जानें- किस नाम से जाना जाएगा?

मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर जिले के नाम परिवर्तन का औपचारिक आदेश लागू कर दिया. इससे स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है.

अब सभी दस्तावेजों में नया नाम

अधिसूचना लागू होने के साथ ही अब सरकारी रिकॉर्ड, राजपत्र, मानचित्र और अन्य आधिकारिक अभिलेखों में जिले का नाम आलीराजपुर ही लिखा और बोला जाएगा.

इस परिवर्तन के बाद जिले की पहचान नए नाम से होगी, जिससे क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को नया सम्मान मिलेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि नाम बदलाव से जिले की पहचान मजबूत होगी और प्रशासनिक कार्यवाही में भी स्पष्टता आएगी.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget