एक्सप्लोरर

Airport Loses: मध्य प्रदेश में नहीं मिल रहे विमान यात्री, भोपाल सहित प्रदेश के सारे एयरपोर्ट उठा रहे करोड़ों का घाटा

राज्य के सभी हवाई अड़़्डे हर साल करोड़ों का घाटा उठा रहे हैं. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की रिपोर्ट के अनुसार, विमान यात्रियों की संख्या घट गई है व हवाई अड्डों के रख रखाव का खर्च बढ़ गया है.

Bhopal: मध्यप्रदेश के चारों बड़े शहरों सहित खजुराहो का हवाई हड्डा भी नुकसान में चल रहा है. विमान यात्रियों की कमी है और रख रखाव का खर्च ज्यादा है. इनमें सबसे अधिक नुकसान में भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट हैं. बीते एक साल में भोपाल का हवाई अड्डा को  55.61 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि दावा किया था प्रदेश के हवाईअड्डों से देश भर की कनेक्टिविटी के बाद ये हवाई अड्डे फायदे में आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

भोपाल समेत  सभी एयरपोर्ट घाटे में 

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और खजुराहो के हवाई अड्डे नुकसान में हैं. एएआई की रिपोर्ट के मुताबिक ,राजधानी भोपाल का हवाई अड्डा सबसे अधिक नुकसान में है. बीते एक साल में भोपाल के हवाई अड्डा को 55.61 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि दूसरे नंबर पर इंदौर का देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा है, यहां एक वर्ष में 40.24 करोड़ का नुकसान हुआ है. जबकि साल 2019-20 में इंदौर के हवाई अड्डे से 4.47 करोड़ की आय हुई थी, लेकिन उसके बाद से ही यह हवाई अड्डा नुकसान में चल रहा है.

सबसे कम नुकसान ग्वालियर से 

राज्य विमानपत्तर प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे कम नुकसान प्रदेश के ग्वालियर हवाई हड्डे से है. ग्वालियर हवाई अड्डा से बीते एक साल में 4.32 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. जबकि  जबलपुर से 10.96 करोड़ और खजुराहो एयरपोर्ट से 29.33 करोड़ का नुकसान हुआ है. 

खर्च ज्यादा, आय कम

एएआई मानना है कि कोरोना संक्रमण काल के बाद से स्थितियों में सुधार नहीं आ पा रहा है. एएआई की रिपोर्ट के अनुसार हवाई अड्डों के रखरखाव में खर्च में लगातार इजाफा होता जा रहा है, जबकि यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आय नहीं बढ़ रही. खर्च कम करने के लिए अब सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे बिजली खर्च में कमी आएगी.

ये भी पढ़ें :-Valentine Week 2023: प्यार भरे सप्ताह के दूसरे दिन गुलजार दिखा Bhopal का लेक व्यू प्वाइंट, प्रपोज कर पार्टनर का जीता दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget