एक्सप्लोरर

Watch: अतीक हत्याकांड पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पूछे सवाल, योगी सरकार से की ये मांग

Atiq Ahmed Murder Case: अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या मामले में मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार को निशाना बनाया जा रहा है.

Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) हत्याकांड पर कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने जब इस घटना को लेकर सवाल किया तो कमलनाथ ने कहा कि यह सोचने वाली बात है कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश किस ओऱ ले जाया जा रहा है. बता दें कि अतीक अहमद के साथ ही उसके भाई अशऱफ अहमद (Ashraf Ahmed) की प्रयागराज में शनिवार को अस्पताल ले जाने के दौरान हत्या कर दी गई थी.

अतीक की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी, सपा, बसपा और एआईएमआईएम समेत कई पार्टियों की तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. सभी ने यूपी सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल किया है. उधर, कमलनाथ ने हमलावर अंदाज में कहा, 'एक साथ मर्डर हो रहा है. एक दिन किसी का होता है दूसरे दिन किसी और भाई का होता है. ये क्या संकेत हैं? ये किस तरफ इशारा है? ये सबको सोचने की जरूरत है. ये पूरे समाज को सोचना होगा. हमारी यूपी और देश किस ओऱ ले जाया जा रहा है. जो उत्तर प्रदेश में हुआ, जो सबसे बड़ा प्रदेश है, यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है.' कमलनाथ ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के जज को मामले में संज्ञान लेते हुए इसकी जांच करानी चाहिए.

अतीक की हत्या के बाद प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को घेरा
कमलनाथ से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'हमारे देश का क़ानून संविधान में लिखा गया है, यह क़ानून सर्वोपरि है. अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, मगर देश के क़ानून के तहत होनी चाहिए. किसी भी सियासी मक़सद से क़ानून के राज और न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करना या उसका उल्लंघन करना हमारे लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. जो भी ऐसा करता है, या ऐसे करने वालों को सरंक्षण देता है, उसे भी ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उस पर भी सख्ती से क़ानून लागू होना चाहिए.' उधर, अतीक अहमद की हत्या के बाद यूपी के मंत्रियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी 75 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- MP News: मशीन से ही हो सीवर, मैनहोल और सैप्टिक टैंक की सफाई, मध्य प्रदेश सरकार ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget