एक्सप्लोरर

MP News: मशीन से ही हो सीवर, मैनहोल और सैप्टिक टैंक की सफाई, मध्य प्रदेश सरकार ने दिए निर्देश

Bhopal News: नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने निर्देश दिया है कि नगरीय निकाय मेनहोल टू मशीन होल की प्रक्रिया अपना कर आधुनिक मशीनों द्वारा ही सीवर,मैनहोल एवं सेप्टिक टेंक की सफाई सुनिश्चित करें.

Manual Scavenging: मध्य प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के हित में नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नगरीय निकाय अफसरों को सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं.मंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रदेश में मशीनों के माध्यम से ही सीवर, मैनहोल और सैप्टिक टैंक की सफाई करवाई जाए. प्रदेश में मैनहोल और सैप्टिक टेंकों की मेन्युअल सफाई पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि सफाई में लगे हुए सफाई मित्रों को रोजगार देने के उद्देश्य से स्वच्छता उद्यमी योजना भी लागू की गई है.

आधुनिक मशीनों से ही हो सफाई

नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने निर्देशित किया है कि सभी नगरीय निकाय मेनहोल टू मशीन होल की प्रक्रिया को अपनाते हुए आधुनिक मशीनों द्वारा ही सीवर, मैनहोल एवं सेप्टिक टेंक की सफाई सुनिश्चित करें. इसके साथ ही स्वच्छता उद्यमियों को स्वच्छता उद्यमी योजना से लाभांवित करें. बता दें बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि नगरीय निकायों में सेनिटेशन पॉलिसी बना कर मैनहोल की सफाई मशीनों से कराई जाने का प्रावधान होगा. सीएम की घोषणा को ध्यान में रखते हुए ही नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने निर्देशित किया है. 

सफाई मित्रों को मिलेगा रोजगार

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि विभाग की ओर से मैनहोल और सैप्टिक टेंक की मशीनीकृत सफाई को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय और संस्थागत प्रावधान भी किए गए हैं.इसके साथ ही सफाई में लगे हुए सफाई मित्रों को रोजगार देने के उद्देश्य से स्वच्छता उद्यमी योजना भी लागू की गई है.प्रदेश में मैनहोल और सैप्टिक टेंकों की मेन्युअल सफाई पूरी तरह से प्रतिबंधित है.इस संबंध में सभी जिलों द्वारा मेन्युअल स्कैवेंजिंग मुक्त जिला होने की घोषणा भी की गई है. भारत सरकार की ओर से भी मैनहोल टू मशीन होल स्कीम को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें 

Indore News: अरविंद केजरीवाल को CBI समन पर MP आप अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, बोलीं- 'जेल भेजने की तैयारी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget